Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Weather Today 30 October : यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 kmph तक चलेगी हवा

Weather Today 30 October: IMD ने यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया। जानें भोपाल, लखनऊ, पटना और अन्य शहरों का मौसम।
Weather Today 30 October : यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 kmph तक चलेगी हवा

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड की चेतावनी भी जारी की गई है।

16 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान कुछ इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी भारत में पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के पास तूफानी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तेज आंधी के साथ बारिश का खतरा है। वहीं, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। उत्तर भारत के कई इलाकों में बिजली गिरने और वज्रपात को लेकर भी अलर्ट है।

X Post

दिल्ली और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली: राजधानी में 30 अक्टूबर को बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी क्षेत्र समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Breaking News

बिहार और झारखंड में तेज बारिश की चेतावनी

बिहार: पटना, गया, जमुई, भागलपुर, मुंगेर, बांका, नवादा, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया और किशनगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पटना में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

झारखंड: रांची, सरायकेला, रामगढ़, हजारीबाग, दुमका, लातेहार, पलामू और लोहरदगा में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रांची में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड: नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऋषिकेश, हरिद्वार और चंपावत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

हिमाचल प्रदेश: शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, चंबा और किन्नौर में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड को लेकर भी चेतावनी दी गई है।

जम्मू-कश्मीर: जम्मू, किश्तवाड़, अनंतनाग, कठुआ, राजौरी और उधमपुर में बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, मो छू नदी में फ्लैश फ्लड, नॉर्थ बंगाल में हाई अलर्ट, 10,000 लोग शिफ्ट, गासा त्साचू हॉट स्प्रिंग को नुकसान

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश: 30 अक्टूबर को डिंडोरी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, नीमच, शहडोल, रायसेन, मंडला, खरगोन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, छतरपुर, विदिशा, सिवनी, खंडवा, देवास और बालाघाट में मध्यम से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। भोपाल में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान: जयपुर, अलवर, अजमेर, भरतपुर, टोंक, भीलवाड़ा, चूरू, जालोर, सीकर, झुंझुनू, दौसा, सिरोही और फलोदी में बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जयपुर में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पश्चिम बंगाल में 65 kmph तक चल सकती है हवा

पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बांकुड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, हावड़ा, दुर्गापुर, मालदा, कालिम्पोंग और पुरुलिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव के चलते किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई है। ऐसे में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी वाले क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts