PlayBreaking News

सोहागपुर नगर परिषद ने किए सुरक्षा उपाय :50 लाख रुपए से बनेगा हाईटेक CCTV नेटवर्क, पूरे शहर पर रहेगी 24 घंटे डिजिटल निगरानी

सोहागपुर नगर परिषद ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगभग 50 लाख रुपए की लागत से 26 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तकनीकी स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। नगर परिषद कार्यालय में 16 कैमरे पहले ही लगाए जा चुके हैं। 
Follow on Google News
50 लाख रुपए से बनेगा हाईटेक CCTV नेटवर्क, पूरे शहर पर रहेगी 24 घंटे डिजिटल निगरानी
सोहागपुर। नगर परिषद लगा रही है सीसीटीवी कैमरे।

सोहागपुर।  नगर परिषद ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए करीब ₹50 लाख की लागत से 26 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव तकनीकी स्वीकृति के लिए संचालनालय भेज दिया है। प्रस्ताव को पहले ही प्रशासकीय मंजूरी मिल चुकी है। तकनीकी स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और शहर के प्रमुख स्थानों पर कैमरे स्थापित किए जाएंगे।

नगर परिषद कार्यालय में 16 कैमरे पहले ही लगाए गए

नगर परिषद ने अपनी चल एवं अचल संपत्तियों की सुरक्षा के लिए कार्यालय परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर दिए हैं। इन कैमरों से परिषद परिसर में खड़े जेसीबी, फायर ब्रिगेड, ट्रैक्टर, कचरा संग्रहण वाहनों और अन्य संसाधनों की निगरानी होगी। साथ ही ईंधन चोरी जैसी घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा। कार्यालय के दोनों प्रवेश द्वारों पर भी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: MP High Court : ‘जिस देश में न्यूक्लियर पॉवर प्लान्ट और अंडरग्राउंड सी मेट्रो बन सकता है, वहां टिकाऊ सड़कें क्यों नहीं बन सकतीं’

पुलिस और नगर परिषद में बनेंगे आधुनिक कंट्रोल रूम

मुख्य नगर पालिका अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परियोजना के तहत 3 हाई-टेक पीटीजेड कैमरे, 13 डोम/बुलेट कैमरे और 10 अन्य कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा दो आधुनिक कंट्रोल रूम, माइक्रोफोन सिस्टम, नगरभर में केबल नेटवर्क तथा दुर्गम क्षेत्रों के लिए वायरलेस कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। एक कंट्रोल रूम स्थानीय पुलिस थाने और दूसरा नगर परिषद कार्यालय में स्थापित होगा, जिससे ट्रैफिक, चोरी और अन्य गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी।

तकनीकी स्वीकृति के बाद पूरी होगी शहरवासियों की मांग

रेलवे लाइन के दूसरी ओर, नहर क्षेत्र और अन्य दुर्गम इलाकों में वायरलेस तकनीक से कैमरे लगाए जाएंगे। नगरवासियों की लंबे समय से शहर में सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित करने की मांग रही है। नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने कहा कि स्कूलों के आसपास और प्रमुख चौराहों पर कैमरे लगाने की आवश्यकता को देखते हुए यह प्रस्ताव भेजा गया है। तकनीकी स्वीकृति मिलते ही पूरा शहर आधुनिक डिजिटल निगरानी व्यवस्था से लैस हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें: रायसेन : अच्छी बारिश से के किसानों के खिले चेहरे; 82% खरीफ बुवाई पूरी, धान रोपाई अंतिम दौर में

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts