Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में पंडित के साथ 60 लाख की ठगी! पूजा कराने बुलाया, शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर लगाया चूना

पूजा-पाठ और वास्तु दोष निवारण के लिए घर बुलाया, फिर हवन के दौरान शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा; पंडित समेत छह लोगों से ऐंठे 60 लाख रुपये, रकम वापस नहीं मिलने पर पुलिस आयुक्त के पास पहुंचे फरियादी। वहीं, फर्जी एडवाइजरी फर्म के जरिए 37 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर में पंडित के साथ 60 लाख की ठगी! पूजा कराने बुलाया, शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर लगाया चूना
AI GENERATED

इंदौर। दूसरों की ग्रहदशा सुधारने के लिए पूजा-पाठ और अनुष्ठान कराने वाले एक पंडित खुद ठगी का शिकार हो गए। उनके ही जजमान ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया और पंडित समेत छह लोगों से करीब 60 लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर अब पंडित पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं और एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Virat Kohli Birthday: दिल्ली के चीकू से क्रिकेट तक, मुश्किलों से लड़कर रचा इतिहास, कुछ ऐसी है किंग कोहली की कहानी!

फरियादी राजेश शास्त्री मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने खातीवाला टैंक क्षेत्र में रहने वाले नितिन और पारागीता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। राजेश के मुताबिक, करीब पांच महीने पहले नितिन ने उन्हें घर पर पूजा-पाठ और वास्तु दोष निवारण के लिए बुलाया था। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, 2 लोगों की मौके पर मौत

हवन के दौरान शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

राजेश शास्त्री का आरोप है कि हवन के दौरान नितिन ने शेयर बाजार में निवेश करने की बात कही। उसने भरोसा दिलाया कि निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलेगा। उसकी बातों में आकर राजेश सहित पांच अन्य लोगों ने करीब 60 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके बाद आरोपितों ने रकम लौटाने में आनाकानी शुरू कर दी और संपर्क से बचने लगे। परेशान होकर राजेश पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के पास पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

ये भी पढ़ें: अयोध्या, वाराणसी और मथुरा में दिवाली पर बम धमाके की धमकी, 8 से 27 नवंबर तक धमाकों की चेतावनी; UP पुलिस अलर्ट

फर्जी एडवाइजरी कंपनी बनाकर 37 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

इसी बीच संयोगितागंज पुलिस ने निवेश पर 15 प्रतिशत रिटर्न देने का झांसा देकर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशीष चौधरी निवासी देव पार्क सोसायटी, जुहू मुंबई के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी एडवाइजरी फर्म के जरिए लोगों को निवेश के नाम पर अपने जाल में फंसाता था। वह 15 प्रतिशत रिटर्न का लालच देकर निवेशकों से म्यूल बैंक खातों में रकम जमा करवाता था। मामले की जांच के लिए टीआई नीरज मेढ़ा ने एएसआई तुलसीराम, प्रधान आरक्षक भरत बड़े, उमाशंकर शुक्ला, विकास और अंकित की टीम गठित की थी। साइबर एक्सपर्ट की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts