Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना में हत्याकांड के आरोपी का शक्ति प्रदर्शन, कार के बोनट पर बैठकर निकाला जुलूस; VIDEO VIRAL

मध्य प्रदेश के सतना में सत्यम शुक्ला हत्याकांड के मुख्य आरोपी मान सिंह सिंगरौल उर्फ बेटू का जमानत पर जेल से बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपी चलती कार के बोनट पर बैठकर समर्थकों के काफिले के साथ जुलूस निकालता नजर आया। मामले में पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
सतना में हत्याकांड के आरोपी का शक्ति प्रदर्शन, कार के बोनट पर बैठकर निकाला जुलूस; VIDEO VIRAL

मध्य प्रदेश के सतना में जमानत पर जेल से बाहर आए हत्याकांड के एक आरोपी का शक्ति प्रदर्शन चर्चा में है। सत्यम शुक्ला हत्याकांड के मुख्य आरोपी मान सिंह सिंगरौल उर्फ बेटू (30) ने जेल से रिहा होते ही समर्थकों के साथ शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला। इस दौरान वह चलती कार के बोनट पर बैठा नजर आया। हाथ में सिगरेट लेकर निकाले गए इस जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

कार के बोनट पर बैठकर निकाला जुलूस

वायरल वीडियो के मुताबिक, जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी समर्थकों के काफिले के साथ शहर की सड़कों पर निकला। इस दौरान वह चलती चार पहिया गाड़ी के बोनट पर बैठा दिखाई दिया। उसके हाथ में सिगरेट भी थी। वहीं, काफिले में दर्जनों बाइक सवार समर्थक शामिल थे। आरोप है कि इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी की गई और सड़क पर शक्ति प्रदर्शन किया गया। एक हत्या के मामले में आरोपी के इस तरह जुलूस निकालने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

Satna

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि गंभीर अपराध के आरोपी का इस तरह खुलेआम शक्ति प्रदर्शन करना गलत संदेश देता है। साथ ही, जुलूस के दौरान पुलिस और यातायात विभाग की मौजूदगी और कार्रवाई को लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं।

पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

मामले के तूल पकड़ने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और जुलूस में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होती है या नहीं।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts