PlayBreaking News

रायसेन :अच्छी बारिश से के किसानों के खिले चेहरे; 82% खरीफ बुवाई पूरी, धान रोपाई अंतिम दौर में

रायसेन जिले में अच्छी बारिश के बाद खरीफ फसलों की बुवाई तेज हो गई है। कृषि विभाग के अनुसार निर्धारित लक्ष्य का 82 प्रतिशत क्षेत्र कवर हो चुका है, जबकि धान की रोपाई भी अंतिम चरण में पहुंच गई है। विभाग को उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहने पर अगले एक सप्ताह में बुवाई और रोपाई का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।
Follow on Google News
अच्छी बारिश से के किसानों के खिले चेहरे; 82% खरीफ बुवाई पूरी, धान रोपाई अंतिम दौर में
रायसेन। खेतों में धान लगाते हुए किसान।

रायसेन। जिले में अच्छी बारिश के बाद खरीफ सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में खरीफ फसलों की 82 प्रतिशत बुवाई पूरी हो चुकी है। निर्धारित 3 लाख 93 हजार हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 3 लाख 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है। वहीं जिले की प्रमुख फसल धान की रोपाई भी तेजी से जारी है और अगले एक सप्ताह में अधिकांश क्षेत्र में रोपाई पूरी होने की संभावना है। कृषि विभाग के मुताबिक धान के लिए 2 लाख 80 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें अब तक करीब 1 लाख 93 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रोपाई पूरी हो चुकी है। अनुकूल मौसम और लगातार नमी मिलने से किसानों ने रोपाई कार्य में तेजी लाई है।

धान के बाद सबसे अधिक क्षेत्र में सोयाबीन

जिले में धान के बाद सबसे अधिक रकबा सोयाबीन का है। 75 हजार हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले अब तक 68 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई पूरी हो चुकी है। इसके अलावा 30 हजार हेक्टेयर में अरहर, 9,500 हेक्टेयर में उड़द तथा 19,300 हेक्टेयर में मक्का की बुवाई भी की जा चुकी है। किसान इन दिनों नर्सरी से धान के पौधे निकालकर खेतों में रोपाई करने में जुटे हैं। कृषि विभाग का मानना है कि यदि मौसम इसी प्रकार अनुकूल बना रहा तो जिले में खरीफ बुवाई का लक्ष्य समय पर पूरा हो जाएगा।

कृषि वैज्ञानिकों की किसानों को सलाह

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से खेतों में बनी नमी का अधिकतम उपयोग करने की अपील की है। साथ ही जिन खेतों में अत्यधिक जलभराव है, वहां जल्दबाजी में बुवाई नहीं करने की सलाह दी गई है, ताकि फसल की अच्छी बढ़वार सुनिश्चित हो सके।

ये भी पढ़ें: अब फाइलों से नहीं चलेगा काम! हर शुक्रवार जनता के बीच पहुंचेगी मोहन सरकार, 7 अगस्त से शुरू होगा 'जन विश्वास अभियान'

इस वर्ष अब तक औसतन 16.21 इंच बारिश

1 जून से 27 जुलाई तक जिले में औसतन 16.21 इंच वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 30.01 इंच बारिश हुई थी। इसके बावजूद हाल के दिनों में हुई अच्छी वर्षा से किसानों को खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त नमी मिल गई है। कृषि विभाग का अनुमान है कि यदि अगले कुछ दिनों तक मौसम अनुकूल बना रहा तो जिले में खरीफ फसलों की बुवाई और धान की रोपाई निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय पर पूरी हो जाएगी, जिससे इस वर्ष बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ गई है।

तहसीलवार वर्षा (1 जून से 27 जुलाई)

  • गैरतगंज - 20.92 इंच
  • उदयपुरा - 19.53 इंच
  • बेगमगंज - 18.48 इंच
  • गोहरगंज - 16.65 इंच
  • सुल्तानपुर - 16.38 इंच
  • बाड़ी - 14.67 इंच
  • बरेली - 14.63 इंच
  • सिलवानी - 13.91 इंच
  • देवरी - 13.56 इंच
  • रायसेन - 13.39 इंच

ये भी पढ़ें: सीहोर: अघोषित बिजली कटौती, गांधी पार्क और पेंशन पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts