Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में तस्करी का नया तरीका, चांदी की परत चढ़ाकर दुबई से ला रहे सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा 92 लाख का गोल्ड

Follow on Google News
इंदौर में तस्करी का नया तरीका, चांदी की परत चढ़ाकर दुबई से ला रहे सोना, एयरपोर्ट पर पकड़ा 92 लाख का गोल्ड
इंदौर। दुबई फ्लाइट शुरू होने के बाद से ही इस फ्लाइट से आने वाले यात्रियों के साथ ही अब सोने की स्मगलिंग भी बाढ़ गई है। तस्करों ने अब सोने को लाने का नया तरीका निकाला है, जिसमें चांदी की पॉलिश को लगाकर वो सोने की तस्करी कर रहे है। इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम कमिश्नरेट की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने तीन यात्रियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया। तीन के पास अलग-अलग तरीके से सोने को छुपाकर लाया जा रहा था।

सोने का रंग बदल तस्करी का इंदौर में पहला मामला

जानकारी के मुताबिक, तीनों तस्कर अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने सोना लाए थे। एक यात्री ने सोने को पेस्ट में तब्दील कर कैप्सूल में डालकर गुप्तांग में छुपाया था। दूसरे यात्री ने के पास से ब्रेसलेट और अंगूठी पर चांदी (सिल्वर) की प्लेटिंग की गई थी। छुपाने के लिए इस कड़े का रंग बदल दिया गया था। वहीं तीसरे यात्री के बेल्ट में भी सोने का बक्कल लगा था। तीनों आरोपियों के पास से जो सोना जब्त हुआ है उसकी कीमत 92 लाख रुपए बताई जा रही है। सोने का वजन 1.7 किलो ग्राम था। सोने का रंग बदलकर तस्करी करने का यह इंदौर में पहला मामला है।

आरोपी दिल्ली, जयपुर व नागौर के हैं

एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अनुसार, गुरुवार शाम दुबई से इंदौर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट आइएक्स-258 से उतरे तीन यात्रियों पर शक के आधार पर पूछताछ की गई। तीनों यात्री दिल्ली, जयपुर व राजस्थान के नागौर निवासी निकले। तीनों की जब अन्य जानकारी निकाली तो न कोई नौकरी थी और न ही नियमित फ्लाइट से देश के अन्य भाग के उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री थी। एयर इंटेलिजेंस यूनिट को शक है कि आरोपियों को तस्करों के सिंडिकेट द्वारा कूरियर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।

पहले भी पकड़ा चुके हैं तस्कर

बता दें कि 9 नवम्बर को कुछ इसी तरह का मामले सामने आया था, जिसमें एक यात्री पेंट की जिप के भीतर उसने 111.50 ग्राम सोना छुपाकर ला रहा था। प्लास्टिक की पतली पट्टीनुमा संरचना के भीतर सोने को पेस्ट के रूप में बदलकर रखा गया था। फरवरी 2020 में भी दुबई से इंदौर आने वाले एक यात्री ने सोना मिक्सर ग्राइंडर के पार्ट्स में छुपाकर ला रहा था, जिसमें आरोपी द्वारा 1 किलो सोना तस्करी करके लाया जा रहा था। इसकी कीमत करीब 42 लाख रुपए बताई जा रही थी। (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- रशियन युवतियों को कार की छत पर बैठाकर घुमाया, वीडियो वायरल होने पर इंदौर पुलिस ने भेजा साढ़े 4 हजार का चालान मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts