Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG News:स्लीपर बस की जोरदार टक्कर, 8 से ज्यादा यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से लदे माजदा वाहन से जा टकराई।
स्लीपर बस की जोरदार टक्कर, 8 से ज्यादा यात्री घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से लदे माजदा वाहन से जा टकराई। दुर्घटना में बस चालक, परिचालक और कई यात्री घायल हो गए। हादसे के समय बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

    जगतरा टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा

    यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब 5:30 बजे बालोद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुई। जानकारी के अनुसार पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतरा टोल प्लाजा के आगे मरकाटोला कैम्प मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े माजदा वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    सुकमा से दुर्ग जा रही थी बस

    बताया जा रहा है कि रॉयल कंपनी की स्लीपर बस सुकमा से दुर्ग की ओर जा रही थी। बस धमतरी और रायपुर होते हुए दुर्ग पहुंचने वाली थी। तड़के सुबह का समय होने के कारण अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक जोरदार टक्कर से बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई।

    स्लीपर सीट से गिरकर यात्री घायल

    हादसे के दौरान बस की ऊपरी स्लीपर सीटों पर सो रहे कई यात्री झटके से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं। दुर्घटना में बस चालक को गंभीर चोट लगी है, जबकि एक महिला यात्री का पैर बुरी तरह घायल हो गया। अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।

    पुलिस और राहगीरों ने की मदद

    घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    ये भी पढ़ें: दर्शन के बाद दर्दनाक हादसा: तीर्थ यात्रा से लौट रही बस खाई में गिरी, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

    हादसे के कारणों की जांच शुरू

    पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में बस की तेज रफ्तार और चालक का अचानक नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Sumit  Shrivastava
    By Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts