PlayBreaking News

दर्शन के बाद दर्दनाक हादसा:तीर्थ यात्रा से लौट रही बस खाई में गिरी, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत

नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रहे भारतीय श्रद्धालुओं की बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।
Follow on Google News
तीर्थ यात्रा से लौट रही बस खाई में गिरी, 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नेपाल से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

    यह भी पढ़ें: जेन-जी आंदोलन से इलेक्शन तक : नेपाल की तस्वीरों में अब तक क्या-क्या बदला?

    अनियंत्रित होकर सीधे खाई में गिरी बस

    जानकारी के अनुसार यह हादसा नेपाल के गंडकी प्रांत के गोरखा जिले में हुआ। तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही माइक्रोबस मनकामना मंदिर से दर्शन करके लौट रही थी। इसी दौरान घुमावदार पहाड़ी रास्ते पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

    पुलिस के मुताबिक बस में एक दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया।

    यह भी पढ़ें: नेपाल में 'बालेन' सुनामी: RSP 108 सीटों पर आगे, क्या खत्म हो जाएगा पुराना सियासी दौर?

    हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में 7 भारतीय श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। प्रशासन ने मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की है।

    बताया जा रहा है कि ये सभी लोग भारत से नेपाल के प्रसिद्ध मनकामना मंदिर में दर्शन करने आए थे और वापसी के दौरान यह दुर्घटना हो गई।

    घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

    हादसे में घायल हुए सात यात्रियों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उनका इलाज चितवन मेडिकल कॉलेज, भरतपुर में चल रहा है।
    बस का नेपाली ड्राइवर इस हादसे में बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक घायल हो गया है। दोनों का भी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घायलों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    हादसे की वजह की जांच शुरू

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस ढलान वाले रास्ते पर चल रही थी। जैसे ही बस ने मोड़ लिया, वह फिसलकर सड़क से नीचे चली गई। हालांकि हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

    गोरखा जिले के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

    पहाड़ी सड़कों पर अक्सर होते हैं हादसे

    नेपाल में पहाड़ी इलाके और संकरी सड़कों की वजह से सड़क हादसे आम माने जाते हैं। कई जगहों पर सड़कें घुमावदार और ढलान वाली होती हैं, जिससे वाहनों के फिसलने या नियंत्रण खोने का खतरा बना रहता है।

    आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक नेपाल में पिछले कुछ वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। करीब दस साल पहले देश में 4,999 सड़क हादसे दर्ज किए गए थे। वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में यह संख्या बढ़कर 7,669 तक पहुंच गई है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts