Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिंगरौली में मजदूर की मौत पर बवाल :पावर प्लांट परिसर में तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी भी फोड़ी

सिंगरौली के बधौरा स्थित निजी पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद मजदूरों ने हंगामा कर दिया। प्लांट परिसर में गाड़ियों में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट की घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पावर प्लांट परिसर में तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ी भी फोड़ी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सिंगरौली। जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी पावर प्लांट में शनिवार सुबह मजदूर की मौत के बाद मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए मजदूरों ने प्लांट परिसर में तोड़फोड़ कर दी। हालात को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।

    मजदूर की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत

    जानकारी के मुताबिक, प्लांट में काम करने वाले मजदूर लल्लन सिंह की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था और लंबे समय से इसी प्लांट में काम कर रहा था। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही साथी मजदूरों में आक्रोश फैल गया।

    गाड़ियों में तोड़फोड़, पलटा दी कई वाहन

    गुस्साए मजदूरों ने प्लांट के अंदर खड़ी कंपनी अधिकारियों की आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और कुछ वाहनों को पलट दिया। बधौरा चौकी प्रभारी की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। प्लांट के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे आगजनी की आशंका जताई जा रही है।

    ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में पारा 37° पार

    कर्मचारियों के साथ मारपीट

    हंगामे के दौरान कुछ मजदूरों ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। स्थिति बिगड़ने पर कई कर्मचारी डर के कारण सुरक्षित स्थानों पर छिप गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात संभालने की कोशिश की।

    घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय बैढ़न से दमकल की गाड़ियां रवाना की गईं। मौके पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात हैं। प्रशासन मजदूरों से बातचीत कर माहौल शांत कराने की कोशिश कर रहा है।

    कलेक्टर बोले-  हार्ट अटैक से हुई मौत

    कलेक्टर गौरव बैनल के अनुसार शुरुआती जानकारी में मजदूर की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बैढ़न के ट्रॉमा सेंटर में रखवाया गया है।

    उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह कुछ मजदूरों ने प्लांट परिसर में हंगामा और तोड़फोड़ की। आगजनी की खबरें भी मिली हैं, लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts