Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में MPEB में रिश्वत का 'कनेक्शन' उजागर! JE, मीटर रीडर और हाउसकीपिंग सुपरवाइजर पर लोकायुक्त का शिकंजा

इंदौर में लोकायुक्त ने एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा, मीटर रीडर संदीप और स्काई कॉर्पोरेट के हाउसकीपिंग सुपरवाइजर दीपक सचदेवा के खिलाफ रिश्वत मामले में कार्रवाई की। कैफे संचालक से ₹97 हजार के चालान का सेटलमेंट कराने ₹45 हजार मांगे गए थे। ₹40 हजार पहले लिए जा चुके थे। 23 नवंबर को शेष ₹5 हजार लेते मीटर रीडर को रंगे हाथों पकड़ा गया। जांच जारी है।
इंदौर में MPEB में रिश्वत का 'कनेक्शन' उजागर! JE, मीटर रीडर और हाउसकीपिंग सुपरवाइजर पर लोकायुक्त का शिकंजा

इंदौर। शहर में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़े कथित रिश्वतखोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग में संचालित एक कैफे पर बिजली विभाग द्वारा की गई चालानी कार्रवाई को निपटाने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर और मीटर रीडर ने कैफे संचालक से ₹45 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसमें से ₹40 हजार की रकम पहले ही दो किस्तों में ली जा चुकी थी। शेष ₹5 हजार लेने के दौरान लोकायुक्त की टीम ने जाल बिछाकर मीटर रीडर को रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: पिता की फर्जी वसीयत बनाकर बहन-बहनोई ने मकान हड़पा, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस 

₹97 हजार का चालान बना रिश्वत मांगने का आधार

लोकायुक्त पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता आर्जव जैन स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग, एबी रोड, इंदौर की नौवीं मंजिल पर विरूश कैफे का संचालन करते हैं। कैफे के खिलाफ बिजली विभाग के अरण्य जोन में पदस्थ जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए ₹97 हजार का चालान बनाया था। आरोप है कि इस चालान का सेटलमेंट कराने और मामले को निपटाने के बदले एमपीईबी के मीटर रीडर संदीप ने कैफे संचालक से ₹45 हजार की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, रिश्वत की रकम एक साथ नहीं ली गई, बल्कि दो अलग-अलग किस्तों में ₹20-20 हजार करके कुल ₹40 हजार पहले ही प्राप्त कर लिए गए थे। इसके बाद शेष ₹5 हजार के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: डभरा में भीषण हादसा, बस-बाइक की टक्कर में 3 की मौत, रामनाम सप्ताह में शामिल होने जा रहे थे तीनों

रिश्वत की मांग से परेशान होकर लोकायुक्त पहुंचे कैफे संचालक

लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर कैफे संचालक आर्जव जैन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने का फैसला लिया। उन्होंने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना (विपुस्था) राजेश सहाय के समक्ष लिखित शिकायत प्रस्तुत की।शिकायत में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर रवि मिश्रा और मीटर रीडर संदीप पर चालान के सेटलमेंट के बदले रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच और शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

ये भी पढ़ें: सम्मान समारोह: अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा बोले-वकीलों की सुरक्षा के लिए जल्द लागू कराएंगे प्रोटेक्शन एक्ट

हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के जरिए पहुंचाई जा रही थी रकम

लोकायुक्त की जांच में रिश्वत के लेनदेन में एक तीसरे व्यक्ति की भूमिका भी सामने आई। स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग में हाउसकीपिंग स्टाफ के सुपरवाइजर के रूप में काम करने वाले दीपक सचदेवा के माध्यम से रिश्वत की रकम प्राप्त किए जाने की बात सामने आई।शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि दीपक सचदेवा ने प्राप्त की थी। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया। इस मामले में दीपक सचदेवा की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

ये भी पढ़ें: जेन्सन हुआंग की वापसी: NVIDIA बोर्ड ने सर्वसम्मति से CEO और निदेशक पद पर तत्काल प्रभाव से फिर किया बहाल

बी-1 पार्किंग में लोकायुक्त ने बिछाया जाल

23 नवंबर 2026 को लोकायुक्त पुलिस ने स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग की बी-1 पार्किंग, स्कीम नंबर 78 में ट्रैप की कार्रवाई की। तय योजना के मुताबिक रिश्वत की शेष ₹5 हजार की रकम के लेनदेन पर नजर रखी गई।इसी दौरान आरोपी मीटर रीडर संदीप मिश्रा को दीपक सचदेवा के माध्यम से ₹5 हजार की रिश्वत राशि प्राप्त करते हुए लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद मौके पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: नेपाल जाने के लिए पासपोर्ट जरूरी या आधार कार्ड से भी बनेगा काम? नई ट्रेन शुरू होते ही जान लें नियम

तीन लोगों की भूमिका आई सामने

लोकायुक्त की कार्रवाई में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें बिजली विभाग के दो कर्मचारी और स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग का एक हाउसकीपिंग सुपरवाइजर शामिल है।

नाम

पद और भूमिका

रवि मिश्रा

जूनियर इंजीनियर, एमपीईबी, अरण्य जोन

संदीप

मीटर रीडर, एमपीईबी, अरण्य जोन

दीपक सचदेवा

हाउसकीपिंग सुपरवाइजर, स्काई कॉर्पोरेट बिल्डिंग

ये भी पढ़ें: अकलतरा में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार; 1.58 लाख का सामान जब्त

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

लोकायुक्त पुलिस ने सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी रवि मिश्रा और संदीप के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।फिलहाल लोकायुक्त पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रिश्वत की पूर्व में दी गई ₹40 हजार की रकम, शेष ₹5 हजार के लेनदेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts