सिंहस्थ में 40 हजार लोगों की डॉरमेट्री; 2000 बसें और 4,500 बिजली कनेक्शन होंगे, 2801.75 करोड़ के कार्यों को मंजूरी
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए मंत्रिमंडलीय समिति ने 2,801.75 करोड़ रुपये के 33 प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी दी है। उज्जैन में 40 हजार लोगों की क्षमता वाली डॉरमेट्री, 2 हजार बसों के संचालन और साधु-संतों के शिविरों में 4,500 अस्थायी बिजली कनेक्शन की व्यवस्था होगी। सुरक्षा के लिए 11,500 होमगार्ड और 10 हजार नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक तैनात करने का प्रस्ताव है।
Naresh Bhagoria
23 Nov 2026































