Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मप्र हाईकोर्ट जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल रिटायर: 36 साल के कॅरियर के सुनाए भावुक संस्मरण

मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल 36 साल के न्यायिक सफर के बाद रिटायर हुए। तीन साल में 16,353 मामलों का निराकरण किया।
मप्र हाईकोर्ट जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल रिटायर:  36 साल के कॅरियर के सुनाए भावुक संस्मरण

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल ने अपने 36 वर्षों के लंबे न्यायिक सफर को याद करते हुए भावुक संस्मरण साझा किए।

अपने विदाई भाषण के दौरान जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि इतने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्हें प्रदेश के कई स्थानों पर काम करने का अवसर मिला, जहां उन्हें हर कदम पर नए सामाजिक महत्व, नए सहकर्मी और जीवन के नए सबक सीखने को मिले। 

जस्टिस अग्रवाल ने कहा कि मेरे कार्यकाल में भूलवश जाने-अनजाने कोई गलती हुई हो, तो मुझे क्षमा करें। उनके इस बड़प्पन और सहजता ने वहां मौजूद सभी वकीलों, न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों का दिल जीत लिया। जस्टिस अग्रवाल के रिटायरमेंट के बाद मप्र हाईकोर्ट में कुल 37 जज शेष बचे हैं, जबकि खाली पदों की संख्या बढ़कर 16 पहुंच गई है।

36 साल के न्यायिक सफर को किया याद

हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर 1 में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने कहा- वर्ष 1990 से अपनी न्यायिक यात्रा शुरु करने वाले जस्टिस अग्रवाल का हाईकोर्ट में कार्यकाल 3 साल का रहा। इस दौरान उन्होंने 16353 मामलों का निराकरण किया। उन्होंने कई अहम मामलों पर भी महत्वपूर्ण फैसले दिए।

करवा चौथ पर हाईकोर्ट बार में 300 से ज्यादा वकीलों ने कराई दिल की जांच, जस्टिस पाठक का BP भी नॉर्मल

विदाई समारोह में वक्ताओं ने सराहा योगदान

समारोह को केन्द्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सुनील जैन, मप्र सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह, स्टेट बार काउंसिल की विशेष समिति के सदस्य दीपेन्द्र सिंह, मप्र हाईकोर्ट बार जबलपुर की उपाध्यक्ष अनुराधा चौबे तिवारी, हाईकोर्ट बार इन्दौर के अध्यक्ष मनीष यादव, हाईकोर्ट बार ग्वालियर के अध्यक्ष पवन पाठक, हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार के सचिव सौरभ सुन्दर और सीनियर एडवोकेट्स काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी संजय राम ताम्रकार ने अपने उद्बोधनों में जस्टिस अग्रवाल के उत्कृष्ट योगदान, न्याय के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की सराहना की।

जबलपुर: हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार

मप्र हाईकोर्ट के तीन जजों के तबादले

मप्र हाईकोर्ट ने तीन जजों के तबादले किए हैं। शुक्रवार को उच्च न्यायालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार ग्वालियर में पदस्थ जस्टिस अमित सेठ और जस्टिस आनंद सिंह बहरावत को जबलपुर और इन्दौर में पदस्थ जस्टिस जय कुमार पिल्लई को ग्वालियर ट्रांसफर किया गया है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts