Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE Board Exam 2027 की 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी हो गई है। परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। जानें 10वीं और 12वीं के पेपर की अंतिम तारीख, प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल और CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से टाइम टेबल डाउनलोड करने का तरीका।
CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2027 का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी। छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विषयवार डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

9 मार्च तक चलेंगी 10वीं की परीक्षाएं

CBSE के मुताबिक, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी। इस बार 10वीं के विद्यार्थियों के लिए कुल 83 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम बनाते समय छात्रों और स्कूलों की सुविधा को ध्यान में रखने की बात कही है।

9 अप्रैल तक होंगे 12वीं के पेपर

कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। हालांकि, 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। इस बार सीनियर सेकेंडरी के विद्यार्थियों के लिए कुल 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सभी पेपर सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे।

जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

बोर्ड ने प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट असेसमेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके अनुसार-

सामान्य स्कूल: प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी।

विंटर-बाउंड स्कूल: बर्फीले और विशेष परिस्थितियों वाले क्षेत्रों के स्कूलों में प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच होंगे।

CBSE

ऐसे डाउनलोड करें CBSE की डेटशीट

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Examination या Latest Updates सेक्शन खोलें।

3. कक्षा 10वीं या 12वीं की डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें।

4. स्क्रीन पर विषयवार परीक्षा कार्यक्रम खुल जाएगा।

5. डेटशीट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट रख लें।

तैयारी के लिए छात्रों को मिली सलाह

बोर्ड परीक्षाओं में अब कुछ ही महीने बाकी हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी विषयवार डेटशीट के अनुसार पढ़ाई की योजना बनाएं। नियमित रिवीजन, मॉडल पेपर और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की प्रैक्टिस से परीक्षा की तैयारी बेहतर की जा सकती है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts