Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अभियंता को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते CBI ने किया गिरफ्तार, 12 नवंबर तक जेल भेजा

न्यू कटनी जंक्शन के वरिष्ठ अभियंता अजयवीर सिंह को कर्मचारियों की नियुक्ति के नाम पर 45 हजार रुपए लेते CBI ने गिरफ्तार किया।
कटनी में रेलवे के वरिष्ठ अभियंता को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते CBI ने किया गिरफ्तार, 12 नवंबर तक जेल भेजा

रेलवे में कर्मचारियों की नियुक्ति के बदले रिश्वत मांगने वाले वरिष्ठ अनुभाग अभियंता को सीबीआई की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) जबलपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अजयवीर सिंह न्यू कटनी जंक्शन में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (इलेक्ट्रिक-एम) के पद पर पदस्थ है। उसे 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए 5 नवंबर की रात पकड़ा गया।

प्रति कर्मचारी मांगे थे 1500 रुपए

जानकारी के अनुसार कटनी निवासी शशांक कुशवाहा रेलवे में ठेकेदार हैं। उनके कर्मचारी स्टेशन पर कार्यरत हैं। आरोप है कि कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद अजयवीर सिंह ने प्रति कर्मचारी 1500 रुपए के हिसाब से रिश्वत की मांग की थी। इस पर शशांक ने सीबीआई में लिखित शिकायत दर्ज कराई। 4 नवंबर को स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें 45 हजार रुपए मांगने की पुष्टि हुई।

रिश्वत केस में अमानगंज नप अध्यक्ष सारिका खटीक को हाईकोर्ट से राहत, आपत्ति का निराकरण करने के निर्देश

90 नोटों के साथ पकड़ा गया अधिकारी

सीबीआई ने 500 रुपए के 90 नोटों के साथ ट्रैप कार्रवाई की तैयारी की। शिकायतकर्ता के पिता तेजराम कुशवाहा ने रकम उपलब्ध कराई। निर्धारित संकेत मिलते ही टीम ने दबिश देकर आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।

छिंदवाड़ा में लोकायुक्त की कार्रवाई, कलेक्ट्रेट में 4 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। शुक्रवार को उसे जबलपुर की सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां से 12 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts