Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पन्ना पुलिस को मिली बड़ी सफलता :व्यापारी के बेटे के अपहरण का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹1.48 लाख भी बचाए

पन्ना में कपड़ा व्यापारी के 19 वर्षीय बेटे के अपहरण मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने सोशल मीडिया पर अमीरी देखकर 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण की साजिश रची थी। 1.48 लाख रुपये की फिरौती की रकम भी पुलिस ने होल्ड करा दी।
व्यापारी के बेटे के अपहरण का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹1.48 लाख भी बचाए

पन्ना पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के 19 वर्षीय बेटे के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। साथ ही फिरौती के रूप में आरोपियों के खाते में भेजे गए 1.48 लाख रुपये भी होल्ड करा दिए गए हैं।

10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को पवई के कपड़ा व्यापारी राजेश कुमार डेंगरे ने थाना पवई में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके 19 वर्षीय बेटे अंशुल उर्फ कान्हा डेंगरे का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है और उसकी रिहाई के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया था, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

तकनीकी जांच से आरोपी पहुंचे पुलिस की पकड़ में

पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, साइबर इनपुट और मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

सोशल मीडिया पर अमीरी का प्रदर्शन बना वजह

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अंशुल सोशल मीडिया पर महंगे मोबाइल और अपनी समृद्ध जीवनशैली से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा करता था। उसे आर्थिक रूप से संपन्न मानकर आरोपियों ने अपहरण की योजना बनाई और उसके परिवार से फिरौती मांगने का फैसला किया।

Breaking News

1.48 लाख रुपये की रकम होल्ड कराई

घटना के दौरान परिजनों ने डर के कारण आरोपी राजकमल रजक के बैंक खाते में 1 लाख 48 हजार रुपये भेज दिए थे। पुलिस की साइबर सेल ने तुरंत एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से इस रकम पर होल्ड लगवा दिया, जिससे आरोपी पैसे नहीं निकाल सके। पुलिस ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद यह राशि पीड़ित परिवार को वापस दिलाई जाएगी।

हथियार और बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से-

  • एक देशी पिस्टल
  • दो देशी कट्टे
  • एक जिंदा कारतूस

घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं-

  • राजकमल रजक (19), निवासी सिमरा कला, थाना पवई
  • राजकुमार पाल (25), निवासी सिमरा कला, थाना पवई
  • शिवेंद्र सिंह (18), निवासी सिमरा कला, थाना पवई

तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में उप जेल पवई भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts