Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर:ATM से कर्मचारियों ने 40 लाख रुपए उड़ाए, ऑनलाइन सट्टे में गवाएं पैसे; 2 लाख बरामद

एटीएम में पैसे जमा करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने करोड़पति बनने की चाह में 40 लाख 90 हजार रुपये की रकम लेकर फरार होने की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में उन्होंने रकम आईपीएल सट्टे में हारने की बात कबूल की है।
ATM से कर्मचारियों ने 40 लाख रुपए उड़ाए, ऑनलाइन सट्टे में गवाएं पैसे; 2 लाख बरामद
AI GENERATED IMAGE

इंदौर। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से केवल 2 लाख रुपये बरामद हुए हैं, जबकि बाकी रकम का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे रुपए कहां खर्च हुई, इसकी जांच में जुटी हुई है।

40.90 लाख रुपये लेकर हुए फरार

लसूड़िया थाने में काछी मोहल्ला निवासी मनीष कौल ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक सेवेंद्र उंकाड़े निवासी शिवाजी नगर और अभिषेक देवेंद्र राजपूत निवासी अर्चना नगर एटीएम में जमा करने के लिए ले जाए गए 40 लाख 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding : रंग-बिरंगी लाइटों से सजा आमिर खान का घर, वायरल हुईं तैयारियों की तस्वीरें

कैश मैनेजमेंट कंपनी में था जिम्मा

पुलिस जांच के अनुसार दीपक निजी कैश मैनेजमेंट कंपनी में कस्टोडियन के पद पर कार्यरत था। उसकी जिम्मेदारी अलग-अलग बैंकों के एटीएम में नकदी पहुंचाने और भरने की थी। इसी दौरान वह अपने साथी अभिषेक के साथ रकम लेकर फरार हो गया।

Breaking News

IPL में सट्टे का हुआ खुलासा

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ज्यादातर रकम आईपीएल सट्टे में हार चुके हैं। पुलिस के अनुसार दीपक पहले भी सट्टे के कारण आर्थिक संकट में आ चुका था और अपना मकान तक बेच चुका था।

ये भी पढ़ें: वीर भारत न्यास ने जीतू पटवारी को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस: कहा-3 दिन में सार्वजनिक माफी मांगें, नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

केवल 2 लाख रुपये हुए बरामद

आरोपियों के घरों पर छापेमारी के दौरान पुलिस को 2 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। बाकी रकम का कोई ठोस पता नहीं चल सका है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की गई पूरी राशि कहां खर्च की गई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts