Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी:सराफा कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, IPL सट्टे में हुआ था भारी नुकसान

सराफा कारोबारी ने आईपीएल सट्टे में भारी नुकसान के बाद खुद को गोली मार ली। हालत गंभीर देखते हुए गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सराफा कारोबारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, IPL सट्टे में हुआ था भारी नुकसान
AI Generated Image

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में गुरुवार दोपहर एक सराफा कारोबारी ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। मृतक की पहचान 42 वर्षीय संदीप पुत्र जगदीश सोनी के रूप में हुई है जो ज्वेलरी की दुकान संचालित करते थे। घटना दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है। घर के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और तुरंत कमरे की ओर दौड़े। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था जिसे तोड़कर जब वे अंदर पहुंचे तो संदीप खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।

/img/116/1777563945330

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन तुरंत उन्हें बदरवास स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए गुना जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अवैध पिस्टल से गोली चलाने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस पिस्टल से गोली चलाई गई वह अवैध बताई जा रही है। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और हथियार के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में बड़ा हादसा : नर्मदा नदी में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 4 की मौत की पुष्टि; कई लोग लापता

सट्टे में भारी नुकसान की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक संदीप सोनी IPL सट्टे में बड़ी रकम हार चुके थे जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: Emergency Landing : इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, महिला यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत

पुलिस जांच जारी

मामले में बदरवास थाना प्रभारी शिखा तिवारी ने बताया कि परिजन उन्हें इलाज के लिए गुना ले गए थे और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts