Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Share Market Today:सेंसेक्स में 50 अंक की बढ़त, निफ्टी 33 अंक चढ़कर 23412 पर बंद; मेटल इंडेक्स 3% चढ़ा

आज शेयर बाजार में सेंसेक्स 50 अंक और निफ्टी 33 अंक की बढ़त के साथ 23412 पर बंद हुआ, जहां मेटल इंडेक्स में 3% की शानदार उछाल दर्ज की गई।
सेंसेक्स में 50 अंक की बढ़त, निफ्टी 33 अंक चढ़कर 23412 पर बंद; मेटल इंडेक्स 3% चढ़ा

शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार के आखिर में मामूली तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 50 अंकों की बढ़त के साथ 74,608 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 33 अंक मजबूत होकर 23,412 पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। निवेशकों ने स्टील और धातु कंपनियों के शेयरों में रुचि दिखाई जिससे इस सेक्टर में मजबूती बनी रही। दूसरी ओर IT सेक्टर के शेयरों में दबाव देखने को मिला और इसमें सबसे ज्यादा बिकवाली दर्ज की गई।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

/img/116/1778667941301
/img/116/1778667961098

एशियाई बाजारों से मिला सपोर्ट

ग्लोबल बाजारों का रुख आज सकारात्मक रहा। एशियाई बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 2.63% की मजबूती के साथ बंद हुआ। जापान का निक्केई इंडेक्स भी 0.84% चढ़ा जबकि हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक एशियाई बाजारों में आई तेजी और कुछ चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी के चलते भारतीय बाजार ने गिरावट से खुद को संभाल लिया।

ये भी पढ़ें: विजय की 'विजय'! 144 वोटों से फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार ने मारी बाजी, विपक्ष के वॉकआउट के बीच, मिली बड़ी जीत

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला अभी भी जारी है। मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने करीब 1,959 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। पिछले सात कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशक करीब 14,849 करोड़ रुपए की बिकवाली कर चुके हैं। वहीं बीते 30 दिनों में यह आंकड़ा 50,649 करोड़ रुपए से ज्यादा पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: Airline Ticket: एयरलाइंस ने घटाए टिकट के दाम, उड़ान से पहले यात्रियों को तोहफा, नोएडा एयरपोर्ट से अब सस्ता होगा सफर

घरेलू निवेशकों ने दिया बाजार को सहारा

विदेशी बिकवाली के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) लगातार बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। मंगलवार को DIIs ने करीब 7,990 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। पिछले सात दिनों में घरेलू निवेशकों ने 21 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है जबकि बीते 30 दिनों में यह आंकड़ा लगभग 48 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू निवेशकों की मजबूत खरीदारी की वजह से बाजार में बड़ी गिरावट फिलहाल टल रही है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts