Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छठ पर 16 नवंबर को बिहार और झारखंड में बैंक रहेंगे बंद, नवंबर में इन तारीखों पर भी नहीं होगा काम

नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों की तारीखों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। 16 नवंबर को छठ महापर्व के अवसर पर बिहार और झारखंड में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा महीने के बाकी दिनों में भी अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।
छठ पर 16 नवंबर को बिहार और झारखंड में बैंक रहेंगे बंद, नवंबर में इन तारीखों पर भी नहीं होगा काम
छठ पर 16 नवंबर को बिहार और झारखंड में बैंक रहेंगे बंद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2026 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक, पूरे देश में एक साथ बैंक बंद नहीं रहेंगे, बल्कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और दूसरे मौकों पर छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लें।

16 नवंबर को बिहार और झारखंड में बंद रहेंगे बैंक

RBI की नवंबर 2026 की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, 16 नवंबर को छठ महापर्व के कारण बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन दोनों राज्यों की बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको चेक जमा करना है, बैंक ड्राफ्ट बनवाना है या शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा करना है, तो इसे पहले ही निपटा लें।

ये भी पढ़ें: भारत अमेरिका ट्रेड डील कब होगी फाइनल? जयशंकर बोले- बातचीत आखिरी चरण में, अब कुछ ही पेंच बचे

नवंबर में इन तारीखों पर भी रहेंगी बैंक की छुट्टियां

16 नवंबर के अलावा नवंबर महीने में कई अन्य तारीखों पर भी अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 20 नवंबर को उत्तराखंड में, 23 नवंबर को मेघालय में और 27 नवंबर को कर्नाटक में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, 22 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

24 नवंबर को कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

नवंबर महीने में 24 तारीख को सबसे ज्यादा राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

चौथे शनिवार और रविवार को भी बैंक रहेंगे बंद

नवंबर के आखिरी दिनों में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी 29 नवंबर को रविवार होने की वजह से भी सभी राज्यों में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

छुट्टियों में भी जारी रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। लोग UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा ATM से नकदी निकालने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हालांकि, चेक क्लियरेंस और बैंक शाखा में जाकर किए जाने वाले काम छुट्टियों के कारण प्रभावित हो सकते हैं।

Breaking News

बैंक जाने से पहले राज्य की छुट्टी जरूर जांच लें

RBI की छुट्टियों की सूची के अनुसार, नवंबर में अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने की तारीखें अलग-अलग हैं। इसलिए यह जरूरी नहीं है कि जिस दिन एक राज्य में बैंक बंद हों, उसी दिन दूसरे राज्य में भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहें। ग्राहकों को सलाह है कि बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टी की जानकारी जरूर देख लें और जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts