PlayBreaking News

शाजापुर : श्री राम मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटने लगा, 37 लोगों को दिया था नोटिस

Follow on Google News
शाजापुर : श्री राम मंदिर की भूमि से अतिक्रमण हटने लगा, 37 लोगों को दिया था नोटिस
शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में श्री राम मंदिर की भूमि पर बने अवैध निर्माण को जिला प्रशासन द्वारा जमीदोंज किया जा रहा है। दुपाड़ा रोड पर स्थित चामुंडा माता मंदिर के पास धर्मशाला को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। देखें वीडियो...

कब्जा करने वाले 37 लोगों को दिया था नोटिस

शाजापुर में शुक्रवार को गवली मोहल्ले में स्थित राम मंदिर की भूमि पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। राम मंदिर की भूमि पर 37 निर्माणकर्ताओं को कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया था। पूर्व में सभी को कब्जा हटाने की बात कही गई थी। यह कार्रवाई अवैध निर्माण को रोकने और राम मंदिर की भूमि को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने सख्ती से काम लिया और अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई शाजापुर जिले में अवैध निर्माण को रोकने के लिए की गई है और इससे जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद मिलेगी।  
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts