Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Shah Rukh Khan Birthday Bash : बर्थडे पर जमकर नाचे किंग खान, देखें पार्टी के अनसीन फोटोज

Follow on Google News
Shah Rukh Khan Birthday Bash : बर्थडे पर जमकर नाचे किंग खान, देखें पार्टी के अनसीन फोटोज
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने गुरुवार को 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उन्होंने एक पार्टी रखी, जिसमें क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड से जुड़े कई सेलेब्स पहुंचे। इससे पहले किंग खान के फैंस ने एक पार्टी होस्ट की, जिसमें शाहरुख ने जमकर डांस किया। इसके बाद एक्टर ने केक भी काटा। शाहरुख के बर्थडे पार्टी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। देखें पार्टी के अनसीन फोटोज…

फैंस के साथ देखा 'डंकी' का टीजर

हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान के फैंस ने उनके बर्थडे पर पार्टी रखी। जिसमें पहुंचकर शाहरुख ने अपने फैंस को तोहफा दिया। यहां उन्होंने फैंस के साथ अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'डंकी' का टीजर भी देखा। इसके बाद किंग खान ने अपनी जवान, पठान जैसी सुपरहिट फिल्मों के गानों पर डांस किया और केक भी काटा।

ये सेलेब्स हुए शामिल

फैंस के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद शाहरुख ने स्पेशल गेस्ट्स के लिए एक पार्टी भी रखी। जिसमें क्रिकेट लीजेंड महेन्द्र सिंह धोनी से लेकर करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दीपिका-रणवीर भी शामिल हुए। उनकी बर्थडे पार्टी की फोटोज प्रोड्यूसर फौजिया अदील बट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। देखें कुछ खास तस्वीरें... (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- लंदन जाने को हो जाओ तैयार… बर्थडे पर शाहरुख खान का फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ ‘Dunki’ का टीजर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts