Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लंदन जाने को हो जाओ तैयार... बर्थडे पर शाहरुख खान का फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ ‘Dunki’ का टीजर

Follow on Google News
लंदन जाने को हो जाओ तैयार... बर्थडे पर शाहरुख खान का फैंस को तोहफा, रिलीज हुआ ‘Dunki’ का टीजर
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान आज 58 साल के हो चुके हैं। बीती रात शाहरुख अपने आवास मन्नत के बाहर फैंस से रूबरू हुए। इस दौरान पूरा मुबंई शहर शाहरुख-शाहरुख की आवाज से गूंज उठा। फैंस ने मन्नत के बाहर दिवाली जैसा माहौल बना दिया। किंग खान ने अपने बर्थडे पर फैंस को तोहफा दिया है। आज उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Dunki’ का टीजर जारी हो गया है। शाहरुख ने इसे ‘Drop 1’ नाम दिया है।

दोस्तों का सपना पूरा करने निकले शाहरुख

शाहरुख खान स्टारर फिल्म का टीजर थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर है। टीजर की शुरूआत 4 दोस्तों की कहानी से होती है, जहां वह एक रेगिस्तान में हैं। इस दौरान एक रेगिस्तानी डकैत उन पर गोली चलाता है। यह चारों दोस्त इंग्लैंड जाने का सपना देख रहे हैं। विदेश जाने के लिए वो सारी जुगाड़ लगा रहे हैं। शाहरुख ने अपने इन दोस्तों को लंदन ले जाने की जिम्मेदारी ली है। डंकी प्यार और दोस्ती को सेलिब्रेट करती है। टीजर में विक्की की एक झलक ने सभी का ध्यान खींचा। वे इसमें कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर देखने के लिए यहां क्लिक करें...

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म ‘Dunki’ 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख की पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया और उसी अंदाज में अब वह 2023 के अंत में एक बार फिर ब्लॉक बस्टर फिल्म लेकर आ रहे हैं। राजकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, दीया मिर्जा, धर्मेंद्र, सतीश शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, काजोल और विक्की कौशल कैमियो करते दिखाई देंगे। शाहरुख और तापसी पन्नू पहली बार फिल्म ‘डंकी’ में स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।

‘सालार’ से होगी टक्कर

इस साल बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में साउथ स्टार प्रभास की ‘सालार’ और शाहरुख स्टारर ‘डंकी’ एक साथ रिलीज होगी। इससे पहले डंकी और सालार को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि मेकर्स दोनों में से किसी एक फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर सकते हैं। मगर ऐसा नहीं हुआ, अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अगर दोनों फिल्मों के बीच क्लैश होता है तो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्या असर पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी...।   (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Updates : दो दिन के प्यार के बाद समर्थ ने ईशा पर उठाया हाथ, Aishwarya बोलीं- आई हेट विक्की… मन्नारा छोड़ना चाहती हैं शो
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts