Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dunki Drop 3 : डंकी का दूसरा गाना 'निकले थे कभी हम घर से’ हुआ रिलीज, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल, शाहरुख खान ने बताया अपना फेवरेट

Follow on Google News
Dunki Drop 3 : डंकी का दूसरा गाना 'निकले थे कभी हम घर से’ हुआ रिलीज, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल, शाहरुख खान ने बताया अपना फेवरेट
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी की म्यूजिकल जर्नी ‘लुट पुट गया’ सॉन्ग से शुरू हो चुकी थी। हाल ही में फिल्म का दूसरा गाना रिलीज किया गया। शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म ‘डंकी’ के दूसरे ट्रैक का नाम, ‘डंकी ड्रॉप 3, 'निकले थे कभी हम घर से' रखा गया है। ये गाना कोई वीडियो नहीं बल्कि लिरिक्स सॉन्ग है, लेकिन इसके बोल इतने कमाल के हैं जो किसी का भी दिल छू लेगा और लोगों को इमोशनल कर देगा।

डंकी ड्रॉप 3

डंकी ड्रॉप 3 को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। ये गाना काफी ज्यादा इमोशनल है। इस लिरिक्स सॉन्ग में कई फोटोज का इस्तेमाल कर विदेश जाने की जर्नी को दिखाया गया है, जिसमें किंग खान के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नजर आ रहे हैं।

गाने के बारे में

ये गाना चार दोस्तों की एक खूबसूरत कहानी को सुनता है और उनकी विदेश तक पहुंचने की कोशिश को बयां करता है। ये गाना वतन की यादों की गहराईयों में खो जाता है, जिसे अपने देश से दूर होकर एक अच्छे फ्यूचर की खोज में जाना होता हैं। इस गाने को सोनू निगम ने गाया है, लिरिक्स जावेद अख्तर के हैं और म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। देखें वीडियो...

शाहरुख ने बताया ड्रॉप 3 है फेवरेट

शाहरुख ने गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “आज ऐसे ही दिल में ये गाना आया तो आपके साथ शेयर कर रहा हूं। राजू और सोनू नाम से ही लगते हैं कि कोई अपने ही होंगे और ये गाना जो दोनों ने बनाया है, ये भी अपनों का है। अपने घर वालों का है... अपनी मिट्टी का है… अपने देश की बाहों में सुकून मिलने का है। हम सब कभी न कभी अपने घर से... गांव से और शहर से दूर चले जाते हैं, जिंदगी बनाने के लिए। लेकिन दिल हमारा अपने घरों में ही रहता है... अपने देश में ही रहता है। मेरा फेवरेट फ्रॉम डंकी।”

कब रिलीज होगी फिल्म ?

फिल्म ‘Dunki’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, दीया मिर्जा, धर्मेंद्र, सतीश शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, काजोल और विक्की कौशल कैमियो करते दिखाई देंगे। फिल्म को जियो स्टूडियो, रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और राजकुमारी हिरानी फिल्म्स प्रजेंट कर रहे हैं।

शाहरुख की इस साल की तीसरी फिल्म

यह फिल्म शाहरुख खान के लिए एक बड़ा चैलेंज भी साबित हो सकती है। साल की शुरुआत में 'पठान' और फिर 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। ऐसे में अगर फिल्म डंकी हिट साबित होती है तो शाहरुख की यह बैक टू बैक तीसरी हिट फिल्म होगी। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : वीकेंड के वार में करण जौहर के सामने किसने की सारी हदें पार, वहीं मन्नारा और अंकिता की बजी बैंड, जानें अपकमिंग एपिसोड के बारे में
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts