Bigg Boss 17 : वीकेंड के वार में करण जौहर के सामने किसने की सारी हदें पार, वहीं मन्नारा और अंकिता की बजी बैंड, जानें अपकमिंग एपिसोड के बारे में

Follow on Google News
Bigg Boss 17 : वीकेंड के वार में करण जौहर के सामने किसने की सारी हदें पार, वहीं मन्नारा और अंकिता की बजी बैंड, जानें अपकमिंग एपिसोड के बारे में
एंटरटेनमेंट डेस्क। सलमान खान का सबसे चर्चित और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' हमेशा ही लड़ाई-झगड़ों से दर्शकों का मनोरंजन करता है। हर शुक्रवार सलमान खान आकर घर के सदस्यों को रियलिटी चेक देते हैं। लेकिन, यह वीकेंड कुछ खास होने वाला है, क्योंकि भाईजान की जगह इस बार करण जौहर कंटेस्टेंट को सच का आईना दिखाने नजर आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण अभिषेक को कहते हैं कि आपने हर बार लाइन क्रॉस की है। साथ ही करण अंकिता और मन्नारा को असलियत से रूबरू करा रहे हैं। जानिए अपकमिंग एपिसोड की डिटेल्स के बारे में...

करण ने अभिषेक की लगाई क्लास

हाल ही में बिग बॉस के आने वाले एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि इस वीकेंड के वार में सलमान खान की जगह करण जौहर घर वालों को सच का सामना कराने वाले हैं। पहले प्रोमो में देखा जा सकता है कि अभिषेक अपना आपा खो देते हैं और खूब चिल्ला चोट करते हैं। जिसके बाद करण अभिषेक से कहते हैं कि आपने हर बार लाइन क्रॉस की है। जिस तरह आपके रिएक्शन थे, ये नॉर्मल रिएक्शन नहीं है। देखें वीडियो...

अरे सर आप कहां ले जा रहे हैं बात को : अभिषेक

इस पर अभिषेक, करण से कहते हैं कि अरे सर आप कहां ले जा रहे हैं। करण फिर रिप्लाई करते हैं, मैं कहां ले जा रहा हूं, आपका क्या अधिकार है कि आप मुझे बताओगे कि मैं कब बात करूं और कब चुप हो जाऊं। इसके साथ ही प्रोमो खत्म हो जाता है। अब देखना ये होगा कि ऐसा क्या हुआ कि करण को इतना गुस्सा आ गया। देखें वीडियो...

अंकिता लोखंडे से कही यह बात

शो के दूसरे प्रोमो में करण, अंकिता लोखंडे से पूछते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'क्या आपने इसलिए कदम पीछे खींच लिए, क्योंकि मुनव्वर की प्रायोरिटी अभी मन्नारा हैं?' जिसके रिप्लाई में अंकिता कहती हैं, 'मेरी समस्या यह है कि मैं एक इमोशनल इंसान हूं।' करण ने कहा, 'मैं ऐसी हूं, मैं इमोशनल हूं, अगर मुझे बुरा लगेगा तो मैं आपके मुंह पर कह दूंगी, ये पांच लाइन सिर्फ हम सुनते हैं। आपके एक्शनस में दिखे नहीं। आप डंके की चोट पर बात करें। देखें वीडियो...

मन्नारा की दोस्ती को बताया डबल स्टैंडर्ड

वहीं, प्रोमो में आगे मन्नारा के लिए, करण ने कहा कि उनका केवल एक ही काम है दोस्ती का वैलिडेशन मांगना।' आपने एक भी बार अनुराग से नहीं पूछा कि उसने आपके सो कॉल्ड बेस्ट फ्रेंड मुनव्वर फारुकी को क्यों नॉमिनेट किया। करण ने मन्नारा से आगे कहा, 'क्या ये फ्रेंडशिप है? मेरे हिसाब से इसे दोस्ती नहीं पाखंड कहा जाता है, हिपोक्रेसी मीन्स डबल स्टैंडर्ड।'

तहलका ने पकड़ा अभिषेक का गला

आगे प्रोमो में ये भी दिखाया गया है कि वीकेंड के वार एपिसोड में सबसे बड़ा मुद्दा तहलका और अभिषेक का झगड़ा होगा। जिसमें तहलका, अभिषेक की कॉलर पकड़ के बोलते हैं कि अगली बार अरुण के मैटर में मत आना, ध्यान रखना। जिसके बाद से सभी घरवाले तहलका भाई चिलाने लगते हैं।

क्या तहलका हुए बिग बॉस के घर से बाहर ?

बिग बॉस 17 से जुड़ी ताजा अपडेट देने वाले फैन पेज ने वीकेंड का वार एपिसोड की अपडेट शेयर की है। खबर के अनुसार, तहलका को अभिषेक पर हाथ उठाने के लिए बिग बॉस 17 से बाहर कर दिया गया है हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा करना बाकी है।

क्या अब्दु ले रहें हैं बिग बॉस के घर में एंट्री?

बिग बॉस के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें करण जौहर के साथ अब्दु को शो के स्टेज पर देखा जा सकता है। फोटो देखने के बाद सवाल ये उठता हैं कि क्या अब्दु शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले रहे हैं? ये तो एपिसोड देखने पर ही पता चलेगा। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : वीकेंड के वार में जलवा बिखेरने आई सनी लियोनी, इन कंटेस्टेंट की मां को भेजा खास इनविटेशन, बुलाया बिग बॉस के घर, जानें शो से जुड़ी सारी अपडेट्स
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts