Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रिलीज हुआ Dunki का पहला गाना, तापसी के प्यार में डूबे दिखे शाहरुख; इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज फिल्म

Follow on Google News
रिलीज हुआ Dunki का पहला गाना, तापसी के प्यार में डूबे दिखे शाहरुख; इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी की म्यूजिकल जर्नी शुरू हो चुकी है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है। शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म 'डंकी' के पहले ट्रैक का नाम, 'डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया' रखा गया है। सॉन्ग में तापसी और शाहरुख की कैमिस्ट्री के साथ धमाकेदार डांस भी देखने को मिला रहा है। इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बड़ गई थी। अब इस सॉन्ग ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर बेसब्री बड़ा दी है। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी।

'डंकी' का पहला गाना हुआ रिलीज

डंकी फिल्म का पहला गाना रिलीज हो चुका है। यह एक रोमांटिक ट्रैक है। गाने में शाहरुख खान, तापसी पन्नू के प्यार में पागल नजर आ रहे हैं। यह गाना हार्डी (शाहरुख खान) के उस उस चैप्टर के बारे में बताता है जब उसे मनु (तापसी पन्नू) से प्यार हो जाता है। क्योंकि मनु पूरी दुनिया के खिलाफ जाकर हार्डी के साथ खड़ी होती है। इसी के चलते मनु के लिए उसकी फीलिंग्स प्यार में बदल जाती हैं। गाने में शाहरुख खान और तापसी पन्नू के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। देखें VIDEO- https://youtu.be/9Z79T_o4v8c?si=C-xuXHglvS8ActKT

दिल छू लेगी अरिजीत सिंह की आवाज

इस गाने में अरिजीत सिंह की दिल छू लेने वाली आवाज है। वहीं, प्रीतम ने इसे कंपोज किया है। गाने के लिरिक्स स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह द्वारा दिए गए हैं। गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है।

फिल्म की कहानी...

ये फिल्म चार दोस्तों और इंग्लैंड तक पहुंचने की उनकी खोज की जाने वाली कहानी है। यह उनके सपनों को पूरा करने के लिए शुरू की जाने वाली मुश्किल लेकिन जीवन बदलने वाली यात्रा को दर्शाती है। यह चारों दोस्त इंग्लैंड जाने का सपना देख रहे हैं। विदेश जाने के लिए वो सारी जुगाड़ लगा रहे हैं। शाहरुख ने अपने इन दोस्तों को लंदन ले जाने की जिम्मेदारी ली है। “डंकी” प्यार और दोस्ती की एक कहानी है जो अलग-अलग कहानियों को एक साथ जोड़ती है। फिल्म में विक्की कौशल कैमियो के रोल में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

फिल्म ‘Dunki’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख, तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, दीया मिर्जा, धर्मेंद्र, सतीश शाह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, काजोल और विक्की कौशल कैमियो करते दिखाई देंगे। शाहरुख और तापसी पन्नू पहली बार फिल्म ‘डंकी’ में स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।

‘सालार’ से नहीं होगी टक्कर

पहले 22 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में क्लैश हो रही थीं। साउथ स्टार प्रभास की ‘सालार’ और शाहरुख स्टारर ‘डंकी’ एक साथ एक ही दिन रिलीज होगी। लेकिन, मेकर्स दोनों में से किसी एक फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन करने की प्लानिंग में थी। जिसमें डंकी की रिलीजिंग डेट अब चेंज कर दी गई है। फिल्म अब 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- IFFI 2023 : फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे Salman Khan, अचानक महिला को किया किस; वीडियो हुआ वायरल, जानें नेटिजन्स के रिएक्शन
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts