Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jennifer Lopez :शादी या इंटरनेशनल कॉन्सर्ट? JLo की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए मेहमान, नेटिजन्स ने उड़ाया आउटफिट का मजाक

उदयपुर की शाही शादी में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने जब स्टेज संभाला, तो पूरा माहौल तालियों और शोर से गूंज उठा। उनके हिट गानों पर दिए गए धमाकेदार डांस और लाइव परफॉर्मेंस ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लेकिन जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में ट्रोलिंग शुरू हो गई।
शादी या इंटरनेशनल कॉन्सर्ट? JLo की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए मेहमान, नेटिजन्स ने उड़ाया आउटफिट का मजाक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उदयपुर में नेत्रा मंटेना-वाम्सी गडिराजू की शादी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं रही। महलों की रौनक, मेहमानों का जलवा और देश–विदेश से आए सेलिब्रिटी की मौजूदगी ने शादी को ग्रेंड बना दिया। सबसे ज्यादा हॉलीवुड की सुपरस्टार जेनिफर लोपेज ने सुर्खियां बटोरीं, जिनकी एंट्री से ही पूरे माहौल में बिजली-सी दौड़ आई।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जेनिफर अपने ग्लैमर और एनर्जी से स्टेज हिला देती हैं। उनके डांस मूव्स और सिंगिंग ने मेहमानों को ऐसा दीवाना बनाया कि पल भर में शादी किसी इंटरनेशनल कॉन्सर्ट में बदल गई। सबकी नजरें बस JLO उन्हीं पर टिकी रहीं।

    मेहमान जहां उनकी परफॉर्मेंस पर झूम रहे थे, वहीं इंटरनेट पर शुरू हुई JLO ट्रोलिंग। एक तरफ फैंस ने उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ की, लेकिन कई लोगों ने उनके बोल्ड आउटफिट पर सवाल उठा दिए।

    यह शादी सिर्फ जेनिफर तक सीमित नहीं थी। बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक रणवीर सिंह, ग्लैमरस कृति सेनन, डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित और सिजलिंग नोरा फतेही सभी ने स्टेज पर आग लगा दी। हर परफॉर्मेंस ने मेहमानों को सीट से उठकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts