Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में दो दिन से लापता 13 वर्षीय बालिका का शव घर के पीछे कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र के हरैया गांव में दो दिनों से लापता 13 वर्षीय खुशी कुशवाहा का शव घर के पीछे स्थित कुएं में मिला। बालिका 13 नवंबर से लापता थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
कटनी में दो दिन से लापता 13 वर्षीय बालिका का शव घर के पीछे कुएं में मिला, जांच में जुटी पुलिस
कटनी। कैमोर थाना क्षेत्र के हरैया गांव में खुशी कुशवाहा का शव घर के पीछे कुएं में मिला।

​कटनी। कटनी जिले के कैमोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हरैया ग्राम में दो दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता 13 वर्षीय बालिका का शव उसके ही घर के पीछे बने एक कुएं में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

​13 नवंबर से लापता थी खुशी

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 13 वर्षीय खुशी कुशवाहा के रूप में हुई है। खुशी गत 13 नवंबर से अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तमाम जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कैमोर थाने पहुंचकर बालिका के लापता होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें: कटनी के बाबा और छपरवाह घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य

​घर के पीछे कुएं में मिला शव

​सोमवार को ग्रामीणों ने देखा कि खुशी का शव उसके ही घर के पीछे स्थित कुएं में तैर रहा है। इस की सूचना तुरंत परिजनों और कैमोर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, होगा मौत के कारणों का खुलासा​

कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ​बालिका के गुम होने पर पहले ही गुम इंसान दर्ज किया गया था। आज उसका शव घर के पीछे कुएं में मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले के हर पहलू और एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: कटनी ज्वेलरी शोरूम चोरी: कोलकाता से धराया गैंग का झारखंड निवासी एक सदस्य, पुलिस ने रिमांड पर लेकर शुरू की पूछताछ

​

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts