Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी में दुकान की दीवार तोड़कर चोरी, 3 लाख की नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले उड़े चोर

कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी में चोरों ने शंकर इलेक्ट्रिकल्स दुकान की दीवार तोड़कर करीब 3 लाख रुपये की चोरी की। चोर गल्ले से 2 लाख रुपये नकद और एलईडी टीवी की आईसी समेत इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स ले गए। सोमवार सुबह घटना का पता चला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।
कटनी में दुकान की दीवार तोड़कर चोरी, 3 लाख की नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले उड़े चोर

मध्य प्रदेश के कटनी में चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान को निशाना बनाया। कोतवाली थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित दुकान की दीवार तोड़कर चोर करीब 2 लाख रुपये नकद और हजारों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स ले गए। चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना का पता सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचने पर चला।

रविवार की छुट्टी का फायदा उठाकर की चोरी

जानकारी के अनुसार, बिलैया तलैया स्थित बजाज बैग हाउस के पास सब्जी मंडी की गली में शंकर इलेक्ट्रिकल्स नाम से एलईडी टीवी डिस्प्ले रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान का संचालन शंकर यादव और उनके बेटे समीर यादव करते हैं। समीर यादव ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे वे रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार को दुकान बंद रहती है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और दुकान की अंदरूनी दीवार तोड़कर अंदर घुस गए।

गल्ले से 2 लाख रुपये और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स चोरी

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे जब शंकर यादव और समीर दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान की दीवार टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर गल्ले में रखे करीब 2 लाख रुपये नकद ले गए हैं। इसके अलावा एलईडी टीवी की कीमती आईसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स भी चोरी हुए हैं। इनकी कीमत करीब 80 से 90 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह दुकानदार को कुल करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Breaking News

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

किसना ज्वेलर्स चोरी का मामला उठाकर व्यापारियों ने जताई चिंता

घटना के बाद व्यापारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस पहले से ही 12 करोड़ रुपये के किसना ज्वेलर्स चोरी मामले में आरोपियों की तलाश और पूरी बरामदगी की कोशिश कर रही है। ऐसे में शहर के बीचोंबीच मुख्य बाजार से सटी गली में दीवार तोड़कर चोरी होना चिंता का विषय है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts