इंदौर में PSC की तैयारी कर रही 20 वर्षीय छात्रा की मौत: हॉस्टल के कमरे में फंदे पर मिली

इंदौर। शहर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। छात्रा इंदौर में रहकर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। रविवार को हॉस्टल के कमरे में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी देखें: इंदौर में मेट्रो मिशन! नर्मदा TBM ने खोदी 90 मीटर सुरंग, 8 नवंबर से दूसरी TBM भी संभालेगी मोर्चा
सिवनी की रहने वाली थी छात्रा
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान जूलिया उइके, पिता शैलेंद्र उइके, उम्र 20 वर्ष, निवासी सिवनी जिले के रूप में हुई है। वह इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र स्थित तिषविला हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पढ़ाई के सिलसिले में वह अपने गृह जिले से इंदौर आई थी और हॉस्टल में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
यह भी देखें: इंदौर में वार्मअप करते ही जमीन पर गिरा 15 साल का युवक :भाई ने CPR दिया, फिर भी नहीं बची जान
काफी देर तक नहीं खुला कमरे का दरवाजा
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय जूलिया के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। इस पर उसकी सहपाठियों और हॉस्टल प्रबंधन को संदेह हुआ। उन्होंने कमरे के अंदर देखने का प्रयास किया। जब छात्रा फंदे पर लटकी मिली, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
यह भी देखें: इंदौर के ग्रामीण इलाकों में बदमाशों का आतंक!पहले रास्ता रोका, फिर किया अपहरण!
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर भंवरकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। साथ ही घटनास्थल की आवश्यक जांच की और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।




















