सिवनी :कलेक्टर ने एक ही थाली में बच्चों संग खाया खाना, खिलाने से पहले खुद स्वाद चखकर पूछा तीखा तो नहीं

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों को परोसा जाने वाला खाना अपनी थाली में लिया और स्वयं उसका स्वाद चखा। भोजन खाने के बाद उन्होंने बच्चों को भी खाना खिलाया।
कलेक्टर ने एक ही थाली में बच्चों संग खाया खाना, खिलाने से पहले खुद स्वाद चखकर पूछा तीखा तो नहीं

सिवनी जिला कलेक्टर नेहा मीना एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। औचक निरीक्षण के दौरान वह सिवनी के कोहोका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचीं। यहां उन्होंने बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्र में मौजूद बच्चों से बातचीत भी की। इस दौरान सभी बच्चों ने ध्यान से कलेक्टर की बातें सुनी और अपनी बारी का इंतजार किया।

कलेक्टर ने खुद चखा स्वाद, फिर बच्चों को खिलाया

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए बच्चों को परोसा जाने वाला खाना अपनी थाली में लिया और स्वयं उसका स्वाद चखा। भोजन खाने के बाद उन्होंने बच्चों को भी खाना खिलाया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से पूछा कि खाना कैसा है और कहीं ज्यादा तीखा तो नहीं है। बच्चों से सहज बातचीत कर उन्होंने उनकी राय भी जानी।

 

यह भी पढ़ें: सिंगरौली के कोल माइंस में बड़ा हादसा : 100 फीट गहरी खाई में गिरा डंपर, ऑपरेटर की मौत

लोगों ने जमकर की कलेक्टर की तारीफ

कलेक्टर नेहा मीना का यह मानवीय और संवेदनशील अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। निरीक्षण के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कलेक्टर के इस कदम की सराहना कर रहे हैं और इसे सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का बेहतर तरीका बता रहे हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि बच्चों को बेहतर पोषण और सुविधाएं मिल सकें।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts