भोपाल में BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, जेपी नड्डा और CM मोहन यादव शामिल, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन

भोपाल में बुधवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शुरू हो गई है। टीटी नगर स्थित प्लेटिनम प्लाजा के पास अटल पथ से शुरू हुई इस पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए हैं। पदयात्रा अटल पथ से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या में जुटने की संभावना है। भाजपा ने इस कार्यक्रम में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया है। वहीं, यातायात पुलिस ने 40 से 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया है। बड़ी संख्या में बसों और चार पहिया वाहनों के भोपाल पहुंचने के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए सुबह 8 बजे से यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।
जेपी नड्डा और CM मोहन यादव शामिल
भाजपा की इस पदयात्रा को लेकर राजधानी में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। टीटी नगर के अटल पथ पर सभा के बाद पदयात्रा शुरू हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान प्रमुख नेताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम को देखते हुए आयोजन स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम किए गए हैं। भाजपा का एक लाख लोगों के पहुंचने का दाव भाजपा ने पदयात्रा में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग से करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है। दूसरी ओर, ट्रैफिक पुलिस का अनुमान है कि कार्यक्रम में 40 से 50 हजार लोग पहुंच सकते हैं।
[youtube-video link="
भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
भाजपा की पदयात्रा के चलते भोपाल के कई प्रमुख रास्तों पर यातायात व्यवस्था बदली गई है। भदभदा, रोशनपुरा, जवाहर चौक, भारत माता चौराहा, पॉलिटेक्निक और लिंक रोड-1 पर विशेष नजर रखी जा रही है। यातायात पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाली बसों के लिए रूट और पार्किंग की व्यवस्था तय की है।
1. विदिशा और रायसेन से आने वाली बसों का रूट
विदिशा और रायसेन की ओर से आने वाली बसें इन रास्तों से होकर गुजरेंगी-
- - पटेल नगर- खजूरी कलां तिराहा
- - पिपलानी रोड
- - महात्मा गांधी चौराहा
- - चेतक ब्रिज
- - बोर्ड ऑफिस
- - लिंक रोड-1
- - अपेक्स बैंक और टीटी क्रॉस
2. नर्मदापुरम, मंडीदीप और मिसरोद से आने वाली बसें
इस रूट से आने वाली बसें नर्मदापुरम रोड, सावरकर सेतु, गणेश मंदिर, मानसरोवर तिराहा, लिंक रोड-2, अर्जुन नगर, सेकंड स्टॉप और तुलसी नगर होते हुए अटल पथ के पास यात्रियों को उतारेंगी।
3. सीहोर, रातीबड़ और नीलबड़ से आने वाली बसें
इन क्षेत्रों से आने वाली बसों का रूट रातीबड़, नीलबड़, साखी ढाबा तिराहा, भदभदा और भारत माता चौराहा होते हुए जवाहर चौक तक निर्धारित किया गया है।
4. मुबारकपुर बायपास से आने वाली बसें
मुबारकपुर बायपास की ओर से आने वाली बसें मुबारकपुरा, गांधीनगर, लालघाटी, वीआईपी रोड, पॉलिटेक्निक, बाणगंगा और रंगमहल होते हुए कमला नेहरू स्कूल सेंटर पॉइंट तक पहुंचेंगी।
5. पुराने शहर से आने वाली बसे
पुराने भोपाल से आने वाली बसों के लिए भारत टॉकीज, लिली चौराहा, कंट्रोल रूम, गांधी पार्क और रोशनपुरा का रास्ता तय किया गया है।
लोगों को परेशानी से बचाने की कोशिश
पदयात्रा और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण शहर के कुछ स्कूलों ने बुधवार को छुट्टी रखने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को यातायात की परेशानी से बचाना है। शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात का दबाव रहने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले अपने रास्ते की जानकारी लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।



















