PlayBreaking News

सिंगरौली के कोल माइंस में बड़ा हादसा :100 फीट गहरी खाई में गिरा डंपर, ऑपरेटर की मौत

सिंगरौली के मुहेर स्थित रिलायंस कोल माइंस में बड़ा हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान डंपर 100 फीट गहरी खाई में गिरने से ऑपरेटर देवेंद्र यादव की मौत हो गई। पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव बाहर निकाला गया। पुलिस और खदान प्रबंधन मामले की जांच कर रहे हैं।
Follow on Google News
100 फीट गहरी खाई में गिरा डंपर, ऑपरेटर की मौत

सिंगरौली जिले के मुहेर स्थित रिलायंस कोल माइंस में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में काम कर रहे एक डंपर ऑपरेटर की डंपर सहित लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद खदान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान देवेंद्र यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात करीब 2 बजे खदान में ड्यूटी कर रहे थे और डंपर चला रहे थे। इसी दौरान डंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में देवेंद्र यादव वाहन के साथ नीचे फंस गए।

घटना की जानकारी मिलते ही रिलायंस कोल माइंस की सुरक्षा टीम, खदान प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि खदान की गहराई और कठिन परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पांच घंटे बाद बाहर निकाला गया शव

करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने देवेंद्र यादव के शव को खाई से बाहर निकाला। नवानगर थाना प्रभारी अनिल पटेल के अनुसार पुलिस और सुरक्षा टीम ने मिलकर बचाव कार्य किया।

Breaking News

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को बरामद कर टाइम ऑफिस के पास रखा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

हादसे की जांच में जुटा प्रशासन

पुलिस और खदान प्रबंधन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts