Share Market Today:सेंसेक्स में 609 अंकों की तेजी, निफ्टी 182 अंक चढ़कर 24178 पर बंद; FMCG, रियल्टी सेक्टर में मजूबत कारोबार

शेयर बाजार में आज अच्छी तेजी देखने को मिली और दिनभर खरीदारी का माहौल बना रहा। सेंसेक्स 609 अंक की बढ़त के साथ 77,496 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 182 अंक चढ़कर 24,178 के स्तर पर पहुंच गया। आज के कारोबार में बाजार ने मजबूत क्लोजिंग दी जिससे साफ है कि निवेशकों का पॉजिटिव भरोसा फिलहाल बरकरार है और गिरावट के बीच खरीदारी का ट्रेंड जारी है।
ऑटो, IT, FMCG और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी
आज की तेजी में ऑटो, IT, रियल्टी और FMCG सेक्टर का सबसे बड़ा योगदान रहा। इन सेक्टर्स में पूरे दिन खरीदारी बनी रही जिससे इंडेक्स को ऊपर बनाए रखने में मदद मिली। खासतौर पर ऑटो और IT शेयरों में आई मजबूती ने बाजार को अच्छी सपोर्ट दी। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की मजबूती देखने को मिली जिससे बाजार में बढ़त रही।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

ये भी पढ़ें: May 2026 Bank Holidays: पूरे महीने 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार भी रहेगा ठप

ओपेक से जुड़ी खबरों ने बढ़ाया भरोसा
OPEC और ओपेक+ से जुड़ी खबरों के बाद निवेशकों की धारणा सकारात्मक हुई है। UAE के इस संगठन से बाहर निकलने की चर्चा से लगा कि आने वाले समय में कच्चे तेल की सप्लाई बढ़ सकती है। अगर ऐसा होता है तो तेल की कीमतों पर दबाव बनेगा और कीमतें नीचे आ सकती हैं। भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश के लिए यह एक पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है क्योंकि इससे आयात बिल कम हो सकता है और महंगाई पर भी कंट्रोल मिल सकता है।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिला जिससे ग्लोबल संकेत पूरी तरह एकतरफा नहीं थे।
- कोस्पी (दक्षिण कोरिया) 0.75% की बढ़त के साथ बंद हुआ।
- हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 1.68% चढ़ा।
- जबकि निक्केई (जापान) 1.02% गिरावट में रहा।
इससे साफ है कि ग्लोबल मार्केट में अभी भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है लेकिन भारतीय बाजार ने आज मजबूती दिखाई।
ये भी पढ़ें: क्या है गंगा एक्सप्रेसवे? PM मोदी करेंगे उद्घाटन, सच में 6 घंटे में पूरा होगा मेरठ–प्रयागराज सफर?
ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के पार
इस बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। तेल की मजबूत डिमांड और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ती चिंता के कारण यह तेजी देखने को मिली है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल सप्लाई रूट्स में से एक है। यहां किसी भी तरह का तनाव ग्लोबल सप्लाई पर असर डाल सकता है जिससे कीमतों में उछाल आता है।












