Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह के सेमरा लोधी में डेंगू का संक्रमण जारी, दवा छिड़काव के बाद भी मिल रहे नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच

दमोह के सेमरा लोधी गांव में छिड़काव के बाद भी डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच और सर्वे कर रही है।
दमोह के सेमरा लोधी में डेंगू का संक्रमण जारी, दवा छिड़काव के बाद भी मिल रहे नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग कर रहा जांच

पथरिया।  जनपद पंचायत पथरिया के अंतर्गत आने वाले सेमरा लोधी गांव में डेंगू का प्रकोप लगातार चिंता बढ़ा रहा है। गांव में कई मरीज डेंगू से प्रभावित हो चुके हैं और मैक्लाइजर का छिड़काव कराए जाने के बावजूद नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

दवा छिड़काव से भी स्थिति नियंत्रित नहीं

गांव में डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। संक्रमण की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की जा रही है। आखिर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण कब हो पाएगा। 

मैक्लाइजर का छिड़काव होना एक जरूरी कदम है, लेकिन लगातार मरीज सामने आना बताता है कि केवल छिड़काव से स्थिति नियंत्रित नहीं हो रही। गांव में मच्छरों के लार्वा की जांच, जलभराव वाले स्थानों की सफाई और घर-घर स्वास्थ्य सर्वे जैसे कदम भी जरूरी हैं।

सतना में डेंगू के 5 नए मरीज मिले, एक महीने में आंकड़ा 10 पहुंचा; युवक की मौत के बाद पत्नी और भाई भी संक्रमित

लगातार मिल रहे डेंगू के मरीज

जब गांव में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, तो रोकथाम के लिए व्यापक अभियान कब चलेगा। क्या स्वास्थ्य विभाग केवल मरीजों की जांच तक सीमित रहेगा या संक्रमण की जड़ पर भी कार्रवाई होगी।

ग्रामीणों की मांग है कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम तैनात की जाए, प्रत्येक घर में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी रखी जाए।

डेंगू का डंक हुआ तेज! इंदौर सहित देपालपुर-खजराना तक फैला खतरा, अब तक 55 मरीज मिले

गांव में लगातार किया जा रहा सर्वे 

बीएमओ डॉ. जतिन गांव में लगातार जांचें की जा रही हैं। गांव में जैसे-जैसे केस मिलते हैं, या सर्दी-बुखार के भी केस मिलते हैं तो हमारे द्वारा लगातार वहां जाकर सर्वे भी किया जाता है और साफ-सफाई का कार्य भी कराया जाता है। स्प्रे भी कराया गया हैं।

Prabal Soni
By Prabal Soni

Latest Posts