Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन में कलुआ और मलिंगा की पारंपरिक पाड़ों की लड़ाई, रामलीला मैदान में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

रायसेन में दीपावली के दूसरे दिन यादव समाज की परंपरा निभाई जा रही है। कलुआ और मलिंगा की पाड़ों की लड़ाई देखने रामलीला मैदान में भीड़ जुटी।
रायसेन में कलुआ और मलिंगा की पारंपरिक पाड़ों की लड़ाई, रामलीला मैदान में उमड़ी लोगों की भारी भीड़

रायसेन। दीपावली के दूसरे दिन पड़वा के अवसर पर रायसेन शहर में यादव समाज की वर्षों पुरानी परंपरा एक बार फिर उत्साह और उल्लास के साथ निभाई जा रही है। शहर में आज आकर्षण का केंद्र कलुआ और मलिंगा का महायुद्ध यानी पारंपरिक पड़ों की लड़ाई बनी हुई है। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत हीरामन बाबा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ की जा रही है। यादव समाज के लोग ढोल-ताशों की गूंज के बीच शोभायात्रा निकालकर पारंपरिक उत्सव में शामिल हो रहे हैं। हीरामन बाबा के यहां पूजा-अर्चना के बाद पड़ों की लड़ाई आयोजित की जाएगी, जिसे देखने के लिए शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं।

गोवर्धन पूजा पर रायसेन कलेक्टर ने गौशाला पहुंचकर की गौ-पूजा, गायों को खिलाया गुड़ और हरी घास

दूध का व्यवसाय बंद रखकर बाबा को अर्पित करते हैं दूध

इस परंपरा की सबसे खास बात यह है कि दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर यादव समाज के लोग दूध का व्यवसाय नहीं करते हैं। समाज के लोग अपने घरों और डेयरियों से दूध एकत्रित कर हीरामन बाबा को अर्पित करते हैं। हजारों क्विंटल दूध से बाबा का अभिषेक किए जाने की परंपरा है। अभिषेक के बाद इस दूध को श्रद्धालुओं और आम लोगों में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाता है।

रायसेन: वन्यजीव शिकार मामले में 2 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, टपरे में छिपाई थी बंदूक

पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा

यादव समाज द्वारा वर्षों से निभाई जा रही यह परंपरा रायसेन की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान का हिस्सा बन चुकी है। हर साल पड़वा के दिन समाज के लोग एकजुट होकर पूजा-अर्चना, दूध अभिषेक और पड़ों की पारंपरिक लड़ाई का आयोजन करते हैं। इस आयोजन के माध्यम से समाज अपनी पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

इस तरह दीपावली के दूसरे दिन रायसेन में आस्था, परंपरा और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

Latest Posts