Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फराह खान ने घर में आग लगने की खबरों को बताया गलत, बोलीं- 'जिम्मेदार बनिए, क्लिकबेट सब कुछ नहीं'

बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान के मुंबई स्थित घर में आग लगने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। हालांकि, फराह ने इन खबरों को गलत बताते हुए ऑनलाइन पोर्टल्स को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ किया कि आग उनके घर में नहीं, बल्कि एक निर्माणाधीन इमारत में लगी थी।
फराह खान ने घर में आग लगने की खबरों को बताया गलत, बोलीं- 'जिम्मेदार बनिए, क्लिकबेट सब कुछ नहीं'

बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के मुंबई स्थित घर में आग लगने की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। 8 और 9 नवंबर को सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें एक इमारत के पास आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। इन वीडियो के आधार पर कई ऑनलाइन पोर्टल्स ने दावा किया कि फराह खान के घर में आग लग गई है। हालांकि, इन खबरों को फराह खान ने गलत बताया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो शेयर करते हुए मीडिया पोर्टल्स को फटकार लगाई। फराह ने साफ किया कि आग उनके घर में नहीं, बल्कि एक निर्माणाधीन इमारत में लगी थी। साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की कि खबरें प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच जरूर करें।

फराह खान के घर में आग लगने की खबरें क्यों हुईं वायरल?

दरअसल, दिवाली के दौरान मुंबई में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई थीं। इसी बीच 8 और 9 नवंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो में एक इमारत के पास आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। वीडियो सामने आने के बाद कुछ ऑनलाइन न्यूज पोर्टल्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान के घर में आग लग गई है। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर फैल गई और लोग फराह खान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताने लगे। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही आग का फराह खान के घर से कोई संबंध नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग एक निर्माणाधीन इमारत में लगी थी। वहां लगे स्कैफोल्डिंग या सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए गए नेटिंग मटेरियल में आग प्रभावित हुई थी।

/img/99/1794223420204

फराह खान ने मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

फराह खान ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वायरल वीडियो में से एक को शेयर किया। इसके साथ उन्होंने ऑनलाइन मीडिया पोर्टल्स को जिम्मेदारी से खबरें प्रकाशित करने की सलाह दी। फराह ने लिखा, Online portals, please be responsible!! This is an under-construction building!! Clickbait can't be everything! यानी फराह खान ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल्स को जिम्मेदार होना चाहिए। यह आग किसी निर्माणाधीन इमारत में लगी थी, उनके घर में नहीं। सिर्फ क्लिकबेट के लिए हर खबर को सनसनीखेज बनाना सही नहीं है। उनके इस बयान से साफ है कि वह अपने घर को लेकर फैलाई जा रही गलत खबरों से नाराज हैं। उन्होंने मीडिया संस्थानों को याद दिलाया कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी सच्चाई जानना जरूरी है।

मुंबई के लोखंडवाला में रहती हैं फराह खान

फराह खान मुंबई के लोखंडवाला इलाके में स्थित ओबेरॉय स्काई हाइट्स में रहती हैं। वायरल वीडियो में दिखाई गई आग को लेकर उनके घर में किसी बड़ी क्षति या किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्ममेकर ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ कर दिया कि आग उनके घर में नहीं लगी थी। ऐसे में फराह खान के घर में आग लगने की खबरें गलत साबित हुईं।

फराह खान ने क्यों शुरू किए YouTube वीडियो?

फराह खान इन दिनों अपने YouTube वीडियोज को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने नेहा धूपिया और अंगद बेदी के साथ बातचीत में बताया कि आखिर उन्होंने YouTube पर वीडियो बनाना क्यों शुरू किया। फराह ने बताया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट लिख ली थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग शुरू होने का इंतजार करना पड़ रहा था। इसी खाली समय में उन्होंने YouTube की दुनिया को एक्सप्लोर करने का फैसला किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका पॉडकास्ट शुरू करने का कोई इरादा नहीं था। वह कुछ अलग और दिलचस्प करना चाहती थीं, जिसके चलते उन्होंने YouTube वीडियो बनाने शुरू किए।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts