Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में पटाखों का खौफनाक धमाका! 7 साल के मासूम की 80% आंखों की रोशनी घटी, MY अस्पताल पहुंचे 6 मरीज

इंदौर में दीपावली पर पटाखों का शौक बच्चों की आंखों पर भारी पड़ रहा है। सांवेर में बम नहीं फूटने पर उसे देखने पहुंचे 7 साल के मासूम की आंख में अचानक धमाका हो गया, जिससे करीब 80% रोशनी कम हो गई। बाणगंगा में सुतली बम से एक बच्चा घायल हुआ। 12 साल के बच्चे की आंख में भी चोट आई। वहीं, MY अस्पताल में पटाखों से घायल 6 मरीज पहुंचे।
इंदौर में पटाखों का खौफनाक धमाका! 7 साल के मासूम की 80% आंखों की रोशनी घटी, MY अस्पताल पहुंचे 6 मरीज
AI GENERATED

इंदौर। दीपावली पर पटाखों की गूंज और रोशनी के बीच इंदौर में कई परिवारों की खुशियां हादसों में बदल गईं। पटाखे जलाने के दौरान हुई जरा सी लापरवाही बच्चों की आंखों के लिए गंभीर खतरा बन गई। शहर और आसपास के क्षेत्रों से आंखों में चोट लगने के कई मामले सामने आए हैं। सबसे चिंताजनक घटना सांवेर क्षेत्र की है, जहां महज 7 साल के एक मासूम की आंख की रोशनी पटाखे के धमाके से करीब 80 प्रतिशत तक कम हो गई। वहीं, इंदौर के एमवाय अस्पताल में भी पटाखों से आंखों में चोट लगने के छह मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 : दीवाली सेलिब्रेशन में Qazi Touqeer और Harrdy Sandhu की धूम, Mohit Chauhan के गाने पर भावुक हुए Salman Khan

नहीं फूटा बम तो देखने पहुंच गया मासूम, अचानक धमाके से आंख में गंभीर चोट

सांवेर में रहने वाला 7 वर्षीय बच्चा दीपावली पर पटाखे जला रहा था। इसी दौरान उसने एक बम में आग लगाई, लेकिन कुछ देर तक धमाका नहीं हुआ। बच्चे को लगा कि शायद पटाखा नहीं जला है। वह यह देखने के लिए बम के नजदीक पहुंच गया कि आखिर वह फूटा क्यों नहीं।इसी बीच अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना खतरनाक था कि बच्चे की आंख में गंभीर चोट पहुंची। हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। जांच में सामने आया कि बच्चे की प्रभावित आंख की रोशनी करीब 80 प्रतिशत कम हो गई है।

ये भी पढ़ें: गोवा में 3 साल की बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

आंख के अंदर जमा हुआ खून, डॉक्टरों के सामने बड़ी चुनौती

कॉर्निया ट्रांसप्लांट, कैटरेक्ट एवं रिफ्रैक्टिव सर्जन डॉ. रक्षित अग्रवाल के अनुसार, पटाखे के धमाके से बच्चे की पलक के साथ आंख के अंदरूनी हिस्से में भी गंभीर चोट आई है। आंख के अगले हिस्से में खून जमा हो गया है, जिससे अंदर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल यह पता लगाना मुश्किल है कि धमाके से आंख के भीतर कितनी गहराई तक नुकसान हुआ है। बच्चे को दवाइयां दी जा रही हैं। डॉक्टरों को उम्मीद है कि खून साफ होने के बाद आंख की वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा और रोशनी में सुधार की संभावना भी स्पष्ट होगी।हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि बच्चे की आंख की रोशनी पूरी तरह वापस आ पाएगी या नहीं।

ये भी पढ़ें: रामायण तोड़ेगी बाहुबली 2 का रिकॉर्ड?  पहले सोमवार को 3 बजे तक बिके 14 लाख से ज्यादा टिकट, दोपहर तक 53 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग

बाणगंगा में सुतली बम ने घायल की मासूम की आंख

इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में भी 7 साल का एक बच्चा सुतली बम के कारण आंख में चोट लगने से घायल हो गया। धमाके से उसकी आंख के कॉर्निया यानी पारदर्शी बाहरी सतह पर चोट पहुंची है। जांच में कॉर्निया पर घाव होने की पुष्टि हुई है।डॉक्टरों ने बच्चे की आंख पर पट्टी बांधकर दवाइयों से उपचार शुरू किया है। कॉर्निया आंख का बेहद संवेदनशील हिस्सा होता है और इसमें चोट लगने से देखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

ये भी पढ़ें: मणिपुर में 30 अप्रैल 2027 तक नहीं होगी जनगणना, हाई कोर्ट ने क्यों लगाई रोक ?

12 साल के बच्चे की आंख में भी जमा हुआ खून

पटाखों से आंखों में चोट लगने का एक अन्य मामला 12 वर्षीय बच्चे का सामने आया है। पटाखे के कारण उसकी आंख के सफेद हिस्से में चोट आई है और वहां खून जमा हो गया है।डॉक्टरों ने बच्चे की जांच करने के बाद दवाइयों से इलाज शुरू किया है। फिलहाल उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: सागर सड़क हादसा: नर्मदा स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार को कंटेनर ने मारी टक्कर, चार की मौत, छह घायल

दिवाली से पहले स्काई शॉट ने युवक की दोनों आंखों को पहुंचाया नुकसान

बच्चों के अलावा युवाओं के लिए भी पटाखे खतरा बन रहे हैं। दीपावली से पहले करीब 20 से 25 साल का एक युवक स्काई शॉट जलाते समय घायल हो गया था।पटाखा फूटने के बाद उससे निकले गर्म कण युवक की दोनों आंखों की पुतलियों के ऊपर स्थित कॉर्निया पर चिपक गए। इससे दोनों आंखों की पारदर्शी सतह को नुकसान पहुंचा।युवक को उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसकी आंखों की सफाई की गई। इसके बाद दवाइयां और आई ड्रॉप्स देकर इलाज शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: जमीन के नीचे भी जंग की तैयारी! यूक्रेन बना रहा खास लड़ाकू रोबोट, पाइपलाइन में घुसकर खोजेंगे रूसी सैनिक

राहत की बात, इस बार कार्बाइड गन से आंख घायल होने का मामला नहीं

पटाखों से आंखों में चोट के कई मामले सामने आने के बीच एक राहत भरी जानकारी भी मिली है। डॉ. रक्षित अग्रवाल के मुताबिक, इस बार अब तक कार्बाइड गन के कारण आंखों में चोट लगने वाला कोई मरीज उनके सामने नहीं आया है।उन्होंने बताया कि शासन द्वारा कार्बाइड गन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इसकी बिक्री और इस्तेमाल में कमी आई है। संभव है कि इसी कारण इस बार कार्बाइड गन से आंखों में चोट लगने के मामले सामने नहीं आए।

ये भी पढ़ें: गुना जिला अस्पताल में दीपावली की रात डॉक्टरों ने बचाई मां-बेटी की जान, अस्पताल में मनाया 3 साल के बच्चे का जन्मदिन; प्रसूताओं को बांटे उपहार

MY अस्पताल में भी पहुंचे आंखों में चोट के 6 मरीज

इधर, इंदौर के महाराजा यशवंतराव (MY) अस्पताल में भी दीपावली के दौरान पटाखों के कारण आंखों में चोट लगने वाले छह मरीज उपचार के लिए पहुंचे हैं।इन मामलों ने एक बार फिर पटाखे जलाते समय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए पटाखों का इस्तेमाल खतरनाक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: हैदराबाद में पटाखों की चिंगारी से आंखें को हो रहा नुकसान, 13 लोग अस्पताल में भर्ती

डॉक्टरों की चेतावनी: नहीं फूटे पटाखे के पास भूलकर भी न जाएं

आंखों के विशेषज्ञों के अनुसार, पटाखा जलाने के बाद यदि वह तुरंत नहीं फूटता है तो उसके नजदीक जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। कई बार पटाखे की बत्ती अंदर ही अंदर सुलगती रहती है और कुछ समय बाद अचानक विस्फोट हो जाता है।ऐसी स्थिति में चेहरे और आंखों पर सीधी चोट लगने का खतरा रहता है। पटाखों से निकलने वाले गर्म कण भी कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकते हैं।विशेषज्ञों की सलाह है कि बच्चों को बिना बड़ों की निगरानी के पटाखे नहीं जलाने देना चाहिए। पटाखा नहीं फूटने पर उसके पास दोबारा नहीं जाना चाहिए। आंख में चोट लगने की स्थिति में उसे रगड़ने या दबाने के बजाय तत्काल नेत्र विशेषज्ञ से उपचार कराना चाहिए।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts