Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में दिवाली के बाद सफाई की चुनौती, AQI 393 तक पहुंचा; सड़कों पर फैला 11-12 टन कचरा

भोपाल में दिवाली के बाद AQI 150 से बढ़कर 393 पहुंच गया। नगर निगम के 11 हजार सफाईकर्मी सफाई में जुटे हैं। अब तक 4 टन पटाखों का कचरा इकट्ठा किया गया है।
भोपाल में दिवाली के बाद सफाई की चुनौती, AQI 393 तक पहुंचा; सड़कों पर फैला 11-12 टन कचरा
भोपाल में 11-12 टन आतिशबाजी का कचरा निकलने का अनुमान

भोपाल। दिवाली की रात राजधानी भोपाल में जमकर आतिशबाजी हुई। इसका असर शहर की हवा की गुणवत्ता पर भी देखने को मिला। दिवाली से पहले करीब 150 रहा एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 393 तक पहुंच गया। वहीं पटाखों और आतिशबाजी के बाद सड़कों पर फैले कचरे को हटाने के लिए नगर निगम का अमला सुबह 6 बजे से सफाई में जुटा है। अब तक करीब 4 टन पटाखों का कचरा इकट्ठा किया जा चुका है जबकि पूरे शहर से 11 से 12 टन तक कचरा निकलने का अनुमान है। इस बार भोपाल में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा के पटाखे फोड़े जाने का अनुमान है।

पटाखों के कचरे को सामान्य कचरे से अलग किया जा रहा

नगर निगम ने इस बार पटाखों से निकलने वाले कचरे को सामान्य कचरे से अलग रखने की व्यवस्था की है। सफाईकर्मी इसे हैजार्डस वेस्ट यानी खतरनाक कचरे के रूप में इकट्ठा कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक पटाखों के अवशेषों में बारूद और अन्य खतरनाक मेटैलिक कंपाउंड मौजूद होते हैं। ऐसे में इन्हें सामान्य सूखे कचरे के साथ मिलाना उचित नहीं है। अब तक सफाईकर्मी कई बार पटाखों के अवशेषों को नियमित झाड़ू लगाकर सामान्य ड्राई वेस्ट के साथ ही इकट्ठा करते रहे हैं लेकिन इस बार इन्हें अलग से एकत्र किया जा रहा है। बाद में इस कचरे को साइंटिफिक लैंडफिल साइट पर इनर्ट वेस्ट के साथ दफन किया जाएगा।

11 हजार सफाईकर्मी सुबह 6 बजे से जुटे

दिवाली के बाद शहर की सफाई के लिए नगर निगम ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। करीब 11 हजार सफाईकर्मी बाजारों, मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में सफाई कर रहे हैं। सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर जमा पटाखों के अवशेषों को हटाने के साथ ही नगर निगम की टीमें पानी का छिड़काव भी कर रही हैं ताकि धूल और प्रदूषण के असर को कम किया जा सके।

रोजाना 850 टन निकलता है कचरा, दिवाली के बाद बढ़कर 1000 टन हुआ

भोपाल से सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 850 टन कचरा निकलता है। दिवाली के बाद सोमवार को यह मात्रा बढ़कर करीब 1000 टन पहुंच गई। यानी सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 150 टन अधिक कचरा इकट्ठा हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक बाजारों से लेकर रिहायशी इलाकों तक बड़ी मात्रा में पटाखों के अवशेष और अन्य कचरा जमा हुआ है। इसे हटाने के लिए सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

भोपाल में 1 लाख सफाईकर्मियों की हड़ताल, गली-मोहल्लों तक लगे कचरे के ढेर! कल से पानी भी बंद, मांगों पर अड़े

दिवाली के बाद AQI 150 से बढ़कर 393 पहुंचा

दिवाली की रात हुई आतिशबाजी का असर भोपाल की हवा पर भी पड़ा है। शहर का AQI करीब 150 से बढ़कर 393 तक पहुंच गया। AQI में इस बढ़ोतरी के बीच नगर निगम पानी का छिड़काव कर रहा है और सड़कों की सफाई कराई जा रही है। शहर में पटाखों के कचरे को अलग से इकट्ठा करने और उसके वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था भी की गई है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts