Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गोवर्धन पूजा पर रायसेन कलेक्टर ने गौशाला पहुंचकर की गौ-पूजा, गायों को खिलाया गुड़ और हरी घास

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर्व पर रायसेन कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचकर गौ-पूजन किया। उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
गोवर्धन पूजा पर रायसेन कलेक्टर ने गौशाला पहुंचकर की गौ-पूजा, गायों को खिलाया गुड़ और हरी घास
रायसेन कलेक्टर ने गौशाला पहुंचकर की गौ-पूजा

रायसेन। गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व के अवसर पर कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने रायसेन के वार्ड क्रमांक-01 स्थित श्रीकृष्ण गौशाला पहुंचकर गौ-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से गायों की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ और हरी घास खिलाई। इस दौरान कलेक्टर ने गौशाला परिसर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और पशुओं की देखभाल की जानकारी भी ली।

गौशाला की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने गौ-पूजन के बाद गौशाला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां गायों के रखरखाव, देखभाल और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं में गाय के महत्व को भी रेखांकित किया।

रायसेन: सांदीपनि विद्यालय पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, विद्यार्थियों से किया संवाद

LED स्क्रीन पर देखा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह का गौशाला परिसर में LED स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कलेक्टर रोहित सिसोनिया सहित वहां मौजूद लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा।

Upendra Gautam
By Upendra Gautam

पत्रकार उपेन्द्र गौतम जिला ब्यूरो रायसेन

Latest Posts