Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में सीवेज लाइन के लिए सड़क खोदने पर कांग्रेस का विरोध, कहा-जनता के पैसों की हो रही बर्बादी

सीहोर में सीवेज लाइन बिछाने के नाम पर अच्छी-खासी सीसी सड़क को खोदे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आईटीसी से इंदौर नाके तक बनी सड़क को पाइपलाइन डालने के लिए तोड़े जाने पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे जनता के पैसों और सार्वजनिक संपत्ति के साथ खिलवाड़ बताया है। कांग्रेस का कहना है कि सड़क के किनारे करीब 8 से 10 फीट तक पर्याप्त जगह उपलब्ध है।
सीहोर में सीवेज लाइन के लिए सड़क खोदने पर कांग्रेस का विरोध, कहा-जनता के पैसों की हो रही बर्बादी
सीहोर में सीवेज लाइन के लिए सड़क खोदने पर कांग्रेस का विरोध

सीहोर। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती का कहना है कि आईटीसी से इंदौर नाके तक बनी सीसी सड़क अभी उपयोग में है और इसे सीवेज लाइन के लिए खोदा जा रहा है। सवाल यह है कि जब सड़क के दोनों ओर पर्याप्त जगह उपलब्ध होने की बात सामने आ रही है, तो पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की सतह को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है।

विकास के नाम पर दोहरी मार

कांग्रेस ने सवाल उठाया कि पहले जनता के पैसों से सड़क बनाई जाती है और फिर कुछ समय बाद किसी अन्य परियोजना के नाम पर उसी सड़क को खोद दिया जाता है। इसके बाद सड़क की मरम्मत के लिए दोबारा सरकारी राशि खर्च होती है। पार्टी का कहना है कि ऐसी कार्यप्रणाली में एक ही काम के लिए सार्वजनिक धन पर दोहरी मार पड़ती है।

ये भी पढ़ें: सीहोर: बुजुर्ग महिला की चेन झपटकर भागा बदमाश गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भोपाल से दबोचा; सोना और स्कूटी बरामद

8 से 10 फीट जगह का दावा

कांग्रेस के मुताबिक सड़क के किनारे आगे करीब 8 से 10 फीट तक जगह उपलब्ध है। इस स्थान का उपयोग सीवेज लाइन बिछाने के लिए किया जा सकता है। पार्टी का कहना है कि अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर यह देखना चाहिए कि क्या सड़क की खुदाई किए बिना पाइपलाइन का काम पूरा किया जा सकता है।

वैकल्पिक रास्ते से पाइपलाइन की मांग

कांग्रेस ने सीवेज लाइन को सड़क के किनारे अथवा फुटपाथ की ओर से निकालने का विकल्प अपनाने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि पाइपलाइन को थोड़ी आगे से मोड़कर भी निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जा सकता है। अगर तकनीकी रूप से संभव हो, तो इस विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, ताकि सड़क को नुकसान से बचाया जा सके।

Breaking News

अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण की मांग

कांग्रेस ने शासन-प्रशासन, संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। पार्टी का कहना है कि कागजों पर योजना तैयार करने के बजाय मौके की वास्तविक स्थिति देखकर निर्णय लिया जाए। उपलब्ध वैकल्पिक जगह का तकनीकी परीक्षण कराया जाए और सड़क तोड़ने की आवश्यकता होने पर ही खुदाई की जाए।

सार्वजनिक संपत्ति बचाने की अपील

कांग्रेस ने कहा कि विकास का अर्थ केवल नई परियोजना शुरू करना नहीं है, बल्कि पहले से निर्मित सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। अच्छी सड़क को बार-बार खोदने से न केवल सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होती है, बल्कि यातायात और आम लोगों को भी परेशानी होती है।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन से MBBS करने वाले डॉक्टर समेत 2 मेडिकल छात्रों की याचिका खारिज, MP हाईकोर्ट ने लगाया ₹20 हजार जुर्माना

'जनता के पैसे की हो बचत'

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने स्पष्ट कहा कि सीवेज लाइन का काम भी जरूरी है और शहर का विकास भी जरूरी है, लेकिन विकास कार्यों में दूरदर्शिता और बेहतर समन्वय दिखाई देना चाहिए। पार्टी की मांग है कि संबंधित अधिकारी मौके का निरीक्षण कर सड़क बचाने वाला विकल्प तलाशें और यदि तकनीकी रूप से संभव हो तो सड़क के बजाय किनारे उपलब्ध जगह से सीवेज लाइन डाली जाए। 

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts