PlayBreaking News

सीहोर पुलिस का नया रिकॉर्ड:नशा मुक्ति अभियान के तहत 55 लाख लोगों को किया जागरूक, 10 तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून का विषय नहीं बल्कि समाज को सुरक्षित और आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य देने का संकल्प है। इसी सोच के साथ सीहोर पुलिस ने 15 दिवसीय विशेष जन जागरूकता अभियान 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' के माध्यम से एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
Follow on Google News
नशा मुक्ति अभियान के तहत 55 लाख लोगों को किया जागरूक, 10 तस्कर गिरफ्तार
नशा मुक्ति अभियान के तहत 55 लाख लोगों को किया जागरूक

सीहोर। एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने बताया कि सीहोर पुलिस ने इस अभियान को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा, बल्कि हर वर्ग तक पहुंचने की रणनीति अपनाई। जिलेभर में 312 चौपाल, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इन आयोजनों के माध्यम से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने 6 लाख 25 हजार 419 नागरिकों से सीधे संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभाव, परिवार पर पड़ने वाले असर और समाज में बढ़ते अपराधों से जुड़े खतरों के प्रति जागरूक किया।

सोशल मीडिया बना सबसे बड़ा जनसंपर्क माध्यम

कार्यक्रमों के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी व्यापक उपयोग किया गया। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप, एक्स सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार वीडियो, पोस्ट, संदेश और अपील प्रसारित की गईं। इन माध्यमों से 48 लाख 77 हजार से अधिक लोगों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचा। भौतिक और डिजिटल दोनों माध्यमों को मिलाकर अभियान की कुल पहुंच 55 लाख से अधिक लोगों तक रही, जिसे जिला पुलिस ने अपनी बड़ी उपलब्धि माना है।

मां ही बन गई मासूम की कातिल! 4 दिन की बेटी की बेरहमी से हत्या, पानी से भरे ड्रम में छिपाई लाश

जागरूकता दौड़ का आयोजन

अभियान के समापन अवसर पर भोपाल नाका आवासीय परिसर से चर्च ग्राउंड तक जागरूकता दौड़ आयोजित की गई। इसमें बच्चों, युवाओं, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों सहित करीब 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। उन्होंने खुद भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाकर यह संदेश दिया कि स्वस्थ जीवनशैली और नशे से दूरी, दोनों एक मजबूत समाज की पहचान हैं।

Breaking News

सामूहिक शपथ से लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प

दौड़ खत्म होने के बाद चर्च ग्राउंड में उपस्थित सभी नागरिकों, विद्यार्थियों और पुलिस अधिकारियों को 'नशे से दूरी है जरूरी' की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जागरूकता दौड़ के प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर युवाओं से नशे के खिलाफ खुद आगे आने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

सिर्फ जागरूकता नहीं, नशा तस्करों पर भी सख्त कार्रवाई

सीहोर पुलिस ने अभियान के दौरान केवल जागरूकता तक ही अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी। नशे के अवैध कारोबार पर भी लगातार कार्रवाई करते हुए इस महीने 9 प्रकरणों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 किलो 26 ग्राम गांजा और एक बाइक जब्त की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अधिकारियों और समाज की सहभागिता बनी अभियान की ताकत

समापन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, एसडीओपी पूजा शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र यादव, मंडी थाना प्रभारी सुनील मेहर, यातायात थाना प्रभारी ब्रजमोहन धाकड़, सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग के उप संचालक महेश यादव, प्रभात मेवाड़ा, आनंद और अत्ताउल्लाह खान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

Surajpur News: सूरजपुर में रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो महिलाओं ने साड़ी से बनाया घेरा

 जनजागरूकता का अभियान लगातार जारी रहेगा

जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि 15 दिवसीय विशेष अभियान भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन नशे के खिलाफ कार्रवाई और जनजागरूकता का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की कि अगर कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को  सूचना दें। पुलिस का मानना है कि समाज और प्रशासन की साझी भागीदारी से ही नशा मुक्त और सुरक्षित सीहोर का सपना साकार किया जा सकता है। 

Edited By: Rohit Sharma

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ को सच और संवेदनशीलता के साथ उठाने का संकल्प ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts