PlayBreaking News

मां ही बन गई मासूम की कातिल!4 दिन की बेटी की बेरहमी से हत्या, पानी से भरे ड्रम में छिपाई लाश

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 4 दिन की नवजात बच्ची की हत्या के मामले ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, मां ने मानसिक तनाव के चलते बच्ची को पानी से भरे ड्रम में डुबो दिया। जानिए पूरी घटना और पुलिस जांच में क्या सामने आया।
Follow on Google News
4 दिन की बेटी की बेरहमी से हत्या, पानी से भरे ड्रम में छिपाई लाश
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 4 दिन की नवजात बच्ची की हत्या के मामले ने सभी को झकझोर दिया।

Sidhi Mother Kills Newborn: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को अंदर तक हिला दिया। यहां एक मां ने मानसिक तनाव और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपनी बच्ची को पानी के ड्रम में डुबो कर मार डाला, इस घटना ने मां-बच्चे के पवित्र रिश्ते पर गहरा दाग लगा दिया है और पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है, यह दर्दनाक मामला चुरहट थाना क्षेत्र के भेलकी गांव का है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने बच्ची को पानी से भरे ड्रम में डुबो दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

5 दिन पहले गूंजी थी किलकारी, अब घर में छाया सन्नाटा

जानकारी के मुताबिक, भेलकी गांव के रहने वाले पंकज पटेल की पत्नी सोनू पटेल ने 26 जुलाई को चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बेटी को जन्म दिया था। परिवार ने उसका नाम प्रिशा रखा। 28 जुलाई को मां और बच्ची दोनों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी मिल गई। घर में नई मेहमान के आने से खुशियां थीं, लेकिन कुछ ही दिनों में यह खुशी मातम में बदल गई।

पानी से भरे ड्रम में मिला मासूम का शव

30 जुलाई की सुबह घर के सामने रखे पानी से भरे नीले ड्रम में बच्ची का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को शुरुआत से ही मामला संदिग्ध लगा, क्योंकि ड्रम का ढक्कन बंद था और इतनी छोटी बच्ची का खुद वहां पहुंचना संभव नहीं था।

ये भी पढ़ें: Surajpur News: सूरजपुर में रास्ता बंद होने से खेत में कराना पड़ा प्रसव, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो महिलाओं ने साड़ी से बनाया घेरा

पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली बात

पुलिस ने परिवार के सभी लोगों से अलग-अलग पूछताछ की। जांच के दौरान मिले सबूतों और बयानों के आधार पर पुलिस को बच्ची की मां पर शक हुआ। पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ में बताया कि वह बच्ची के जन्म के बाद मानसिक तनाव में थी और उसके पालन-पोषण व भविष्य को लेकर परेशान थी। इसी दौरान उसने कथित तौर पर बच्ची को पानी से भरे ड्रम में डाल दिया और बाद में ढक्कन बंद कर दिया।

परिवार की चौथी बेटी थी प्रिशा

जांच में यह भी सामने आया कि प्रिशा परिवार की दूसरी बेटी थी। उसकी एक बड़ी बहन है, जबकि पिता के बड़े भाई की भी दो बेटियां हैं। यानी संयुक्त परिवार में प्रिशा चौथी बेटी थी। पुलिस इस पहलू समेत मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: शासकीय जमीन बेचकर बना करोड़पति: भूमाफिया जफर खान बेंगलुरु से गिरफ्तार

पुलिस कर रही है हर एंगल से जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है। हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर उस 5 दिन की मासूम की क्या गलती थी।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts