सीहोर : लाडकुई स्थित जिला सहकारी बैंक में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जले

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मंगलवार सुबह लाडकुई स्थित जिला सहकारी बैंक की शाखा में आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने की घटना के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे जब बैंक बंद था, तभी बैंक से धुआं निकलता दिखाई दिया। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 100 को दी। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। फिलहाल, मौके पर पुलिस बल, प्रशासनिक अमला सहित सभी बैंक कर्मचारी मौजूद हैं।
नसरुल्लागंज से फायर ब्रिगेड बुलाई गई।[/caption]
ये भी पढ़ें- सीहोर : भोपाल-इंदौर मार्ग पर सड़क हादसा, 4 बच्चों समेत 9 लोग घायल
आग लगने की घटना के बाद बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।[/caption]
लाखों रुपये के नुकसान की आशंका!
ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों का कहना है कि बैंक में रखे दस्तावेजों को नुकसान हुआ है। कम्प्यूटर जैसे उपकरण जलने की बात भी कही जा रही है। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। [caption id="attachment_37558" align="aligncenter" width="600"]
नसरुल्लागंज से फायर ब्रिगेड बुलाई गई।[/caption]
ये भी पढ़ें- सीहोर : भोपाल-इंदौर मार्ग पर सड़क हादसा, 4 बच्चों समेत 9 लोग घायल
नसरुल्लागंज से पहुंची फायर ब्रिगेड
नसरुल्लागंज टीआई कंचन चौहान ने बताया कि घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड नसरुल्लागंज से बुलाई गई। जब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। वहीं, धुएं के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। [caption id="attachment_37559" align="aligncenter" width="600"]
आग लगने की घटना के बाद बैंक के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई।[/caption]











