🌤️
--Bhopal, India

सीहोर : भोपाल-इंदौर मार्ग पर सड़क हादसा, 4 बच्चों समेत 9 लोग घायल

Follow on Google News
सीहोर : भोपाल-इंदौर मार्ग पर सड़क हादसा, 4 बच्चों समेत 9 लोग घायल
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया। भोपाल-इंदौर मार्ग पर ग्राम गुड़भेला के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 4 बच्चों समेत 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी पढ़ें- नर्मदापुरम में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, CMHO और लेखापाल रिश्वत लेते पकड़ाए

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, वाहन देवास से भोपाल की ओर जा रहा था। तभी अचानक चालक की झपकी लग गई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये भी पढ़ें- Corona Virus : MP में पिछले 24 घंटे में नए मरीज और एक्टिव केस बढ़े, इस शहर में सबसे ज्यादा मामले

घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में घायल जयाप्रदा, शिवराम गुजर, दो बालक लव और कुश, सरिता पत्नी गोविंद सिंह गुर्जर, दो बालिका दिशा, पूर्वी, यशोवर्धन, सिमरन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts