🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

केक-आतिशबाजी नहीं, बच्चों की पढ़ाई बनेगी खुशी, 3000 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री देंगे सीहोर के राजीव

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती इस बार जन्मदिन पर दिखावे से दूर रहेंगे। 3000 जरूरतमंद स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर नई पीढ़ी के साथ सेवा का संदेश देंगे।
Follow on Google News
केक-आतिशबाजी नहीं, बच्चों की पढ़ाई बनेगी खुशी, 3000 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री देंगे सीहोर के राजीव
सीहोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती।

सीहोर। जन्मदिन आमतौर पर खुशियां मनाने, बधाइयां लेने और जश्न के बीच यादगार बनाने का अवसर होता है, लेकिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती इस बार अपने जन्मदिन को एक अलग और सामाजिक सरोकार से जोड़ने जा रहे हैं। वह ढोल-धमाके, आतिशबाजी और दिखावे से दूर रहते हुए नई पीढ़ी यानी जेन-जी के करीब पहुंचकर अपना जन्मदिन मनाएंगे। इस अवसर पर करीब 3000 जरूरतमंद स्कूली विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की जाएगी।

जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर

राजीव गुजराती के जन्मदिन के अवसर पर इस बार उत्सव के बजाय सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। उनका मानना है कि जन्मदिन की खुशी तभी सार्थक हो सकती है, जब उसका लाभ समाज के ऐसे वर्ग तक पहुंचे, जिसे वास्तव में इसकी जरूरत है। इसी सोच के तहत स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

3000 विद्यार्थियों तक पहुंचेगी मदद

सेवा संकल्प के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के माध्यम से लगभग 3000 जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पढ़ाई में उपयोगी शिक्षण सामग्री भेंट की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य केवल सामग्री वितरित करना नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना और उनमें आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करना भी है।

ये भी पढ़ें: गौसेवक ने निभाया ‘पुत्र धर्म’; 10 वर्षों तक सेवा करने वाली गौ माता को दी सनातन पद्धति से विदाई, अंतिम संस्कार में छलक उठे आंसू

एनएसयूआई और युवा कांग्रेस ने संभाली जिम्मेदारी

इस अभियान को सफल बनाने के लिए एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यकर्ता विद्यालयों से संपर्क कर जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे और शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराएंगे। संगठन से जुड़े युवाओं का कहना है कि नई पीढ़ी के बीच पहुंचकर सेवा का यह प्रयास जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ सामाजिक संदेश भी देगा।

दिखावे और आतिशबाजी से बनाई दूरी

राजीव गुजराती के जन्मदिन पर इस बार अनावश्यक खर्च, आतिशबाजी और बड़े जश्न से दूरी रखने का निर्णय लिया गया है। इसके स्थान पर जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने को प्राथमिकता दी जा रही है। आयोजन का स्वरूप ऐसा रखने का प्रयास है, जिससे समाज में यह संदेश पहुंचे कि व्यक्तिगत खुशी को सामूहिक खुशी में बदला जा सकता है।

बच्चे के चेहरे की मुस्कान सबसे बड़ा उपहार

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि जन्मदिन की असली खुशी तब है, जब हमारी छोटी सी कोशिश किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सके। यदि किसी बच्चे को पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री मिलती है और वह बेहतर शिक्षा की ओर आगे बढ़ता है, तो इससे बड़ा जन्मदिन का उपहार उनके लिए कुछ नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें: तुलसी की पत्तियां क्यों मानी जाती हैं खास? जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने की पहल

उन्होंने कहा कि जेन-जी आज समाज और देश का भविष्य है। ऐसे में नई पीढ़ी के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना उनके लिए भी प्रेरणादायी अनुभव होगा। शिक्षण सामग्री मिलने से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहायता मिलेगी और उन्हें यह एहसास भी होगा कि समाज उनके सपनों और शिक्षा के साथ खड़ा है।

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार। ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत्र...Read More

icon

Latest Posts