Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर: SIR पर कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का पलटवार, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण का दिया हवाला

सीहोर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा ने पत्रकार वार्ता में चुनाव आयोग के हालिया स्पष्टीकरणों का हवाला देते हुए SIR, प्रपत्र-6 और आयोग के फैसलों को लेकर भाजपा का पक्ष रखा।
सीहोर: SIR पर कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का पलटवार, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण का दिया हवाला
SIR पर कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का पलटवार

सीहोर। रचना सुरेंद्र मेवाड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी संयुक्त वक्तव्य में स्पष्ट किया गया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण सहित प्रमुख निर्णय आयोग के सभी सदस्यों की सहमति से लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. एस.एस. संधू एवं डॉ. विवेक जोशी की बैठक के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में इस संबंध में स्पष्ट जानकारी दी गई है।

कैबिनेट सचिव को पत्र पर भी भाजपा का पलटवार

कैबिनेट सचिव को भेजे गए पत्र को लेकर उठाए गए सवालों पर भाजपा ने कहा कि इस मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया गया। रचना मेवाड़ा के अनुसार चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण में साफ किया गया है कि संबंधित पत्र किसी नीतिगत विषय और विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़ा नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी की प्रशासनिक कार्यप्रणाली से संबंधित आंतरिक मामला था।

ये भी पढ़ें: सीहोर कॉलेज में अंबेडकर की तस्वीर हटाने का आरोप, NSUI का प्रदर्शन; प्राचार्य के निलंबन की मांग

प्रपत्र-6 को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप

प्रपत्र-6 और उसके साथ संलग्न घोषणा-पत्र को लेकर भी भाजपा ने कांग्रेस पर जनता के बीच भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया। रचना मेवाड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान प्रपत्र-6 के साथ संलग्न घोषणा-पत्र को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वैध ठहराया गया है। वहीं, SIR की अवधि के बाहर पूर्व निर्धारित नियम और प्रपत्र ही लागू रहेंगे।

एक-एक पात्र मतदाता तक पहुंचने का दावा

भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और जो लोग किसी कारणवश छूट गए हैं, उनके घर जाकर बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रपत्र एकत्र करने की व्यवस्था भी की जा रही है। भाजपा ने इसे मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का हिस्सा बताया।

Breaking News

संवैधानिक संस्थाओं पर आरोपों को लेकर निशाना

रचना मेवाड़ा ने कहा कि लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने से पहले राजनीतिक दलों को तथ्यों और आधिकारिक स्पष्टीकरण का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के स्पष्ट वक्तव्य के बाद SIR को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम की स्थिति जनता के सामने स्पष्ट हो गई है।

ये भी पढ़ें: पर्वतारोहण में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं राखी सराठे का समाजजनों ने किया सम्मान

EVM से लेकर चुनाव आयोग तक कांग्रेस पर हमला

भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इससे पहले भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। रचना मेवाड़ा ने कहा कि राजनीतिक आरोपों के बजाय आधिकारिक तथ्यों के आधार पर जनता के सामने विषय रखना चाहिए। इस अवसर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रितेश राठौर और भाजपा नेता सुरेंद्र मेवाड़ा मौजूद रहे। 

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts