बालाघाट में पोस्टल बैलेट से छेड़छाड़ के मामले में SDM निलंबित, केंद्रीय चुनाव आयोग से कांग्रेस की शिकायत के बाद लिया एक्शन, पहले तहसीलदार को किया था सस्पेंड

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बने स्ट्रॉन्ग रूम में पोस्टल बैलेट से कथित छेड़छाड़ करने के मामले में अब एसडीएम गोपाल सोनी को निलंबित कर दिया गया है। पहले निर्वाचन आयोग ने प्रक्रियात्मक त्रुटि मानते हुए डाक मतपत्र के नोडल अफसर और लालबर्रा के हिम्मत सिंह भवेड़ी को निलंबित किया था।
अब जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जबलपुर कमिश्नर के आदेश के बाद बालाघाट एसडीएम और बालाघाट विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी गोपाल सोनी को निलंबित किया है। उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक को प्रभार सौंपा गया है।
एसडीएम गोपाल सोनी को निलंबित कर दिया गया है।[/caption]
निलंबन का आदेश मंगलवार रात जारी
निलंबन से जुड़ा आदेश मंगलवार रात कलेक्टर कार्यालय की ओर जारी किया गया है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक को अपने वर्तमान कार्य के साथ अनुभाविभागीय अधिकारी बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। एसडीएम को निलंबित करने के संबंध में फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। [caption id="attachment_96873" align="aligncenter" width="960"]
एसडीएम गोपाल सोनी को निलंबित कर दिया गया है।[/caption]
कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव आयोग से की थी शिकायत
इस मामले को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रीय चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद और गुरदीप सिंह सप्पल आयोग कार्यालय पहुंचे। यहां ज्ञापन देकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस का आरोप है कि बालाघाट में पोस्टल बैलेट के साथ छेड़छाड़ की गई है।





















