Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज में छात्रावास का एसडीएम ने किया निरीक्षण, छात्रों के साथ बैठकर किया भोजन

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेगमगंज ने अनुसूचित जाति उत्कृष्ट बालक छात्रावास, बेगमगंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बेगमगंज में छात्रावास का एसडीएम ने किया निरीक्षण

बेगमगंज। एसडीएम द्वारा भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन वितरण, रसोईघर की स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन करते हुए उनसे छात्रावास की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। छात्रावास अधीक्षक को गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, अध्ययन कक्ष और पुस्तकालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया भोजन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ बैठकर खाना भी खाया और भोजन की गुणवत्ता, स्वाद का प्रत्यक्ष रूप से परीक्षण किया। विद्यार्थियों से छात्रावास में उपलब्ध खाना, पढ़ाई, पीने का पानी, बिजली और अन्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।

फर्जी क्राइम ब्रांच चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला वकील निकली मास्टरमाइंड

अधीक्षक को दिए आवश्यक निर्देश

छात्रावास अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक और समय पर भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। रसोईघर और भोजनालय में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री का सुरक्षित और व्यवस्थित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Breaking News

अध्ययन कक्ष और  लाइब्रेरी बनाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान छात्रावास के कंप्यूटर कक्ष/अध्ययन कक्ष को व्यवस्थित और उपयोगी बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि सभी विद्यार्थी एक जगह पर बैठकर शांत और सुव्यवस्थित वातावरण में पढ़ाई कर सकें। विद्यार्थियों की अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए छात्रावास में लाइब्रेरी बनाने और उपयोगी पाठ्य एवं संदर्भ पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Edited By: Rohit Sharma

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts