Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सावन महीने का तीसरा सोमवार : बाबा महाकाल की हुई विशेष भस्मारती, रात 12 बजे से लाइन में लग गए थे श्रद्धालु; देखें VIDEO

Follow on Google News
सावन महीने का तीसरा सोमवार : बाबा महाकाल की हुई विशेष भस्मारती, रात 12 बजे से लाइन में लग गए थे श्रद्धालु; देखें VIDEO
उज्जैन। सावन महीने का आज तीसरा सोमवार है। सावन के प्रत्येक सोमवार पर भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है। इसी के चलते उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भक्त रात 12 बजे से ही भस्म आरती के लिए मंदिर पहुंच चुके थे। तड़के तीन बजे बाबा महाकाल की आलौकिक भस्मारती हुई। पंचामृत, अभिषेक पूजन कर भांग, चंदन से राजा स्वरूप दिव्य श्रृंगार किया गया और फिर आरती की गई।

भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह है सावन

मान्यता है की, श्रावण माह में शिव की आराधना करने से सभी कष्टों से तुरंत मुक्ति मिलती है। इसी के चलते बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आता है। श्रावण के तीसरे सोमवार के दिन आज महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। रात 2:30 मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा महाकाल को जल से स्नान कराकर दूध, दही, घी, शहद व फलों के रस से पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद  भांग, चंदन और सूखे मेवे से भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार कर भगवान को वस्त्र धारण कराए गए। जिसके बाद बाबा को भस्म रमाई गई। https://twitter.com/psamachar1/status/1683309695933480961?s=20

निकाली जाएगी महाकाल की सवारी

भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े के शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर दर्शन लाभ लिये। भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते हैं। इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहोल है। वहीं श्रावण-भादो मास के सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की भी परंपरा है। इसी के चलते आज शाम को 4 बजे भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। मान्यता है की, बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सवारी के रूप में नगर भ्रमण पर निकलते हैं।

श्रावण मास 2023 कब शुरू हुआ?

पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस साल श्रावण मास 59 दिनों का होगा। वहीं सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा। पंचांग के अनुसार, 19 साल बाद ऐसा संयोग बना है कि सावन सोमवार के 8 व्रत रखे जाएंगे। इसका कारण है सावन माह में लगने वाला अधिक मास। श्रावण मास में सावन सोमवार के 4 और सावन अधिक मास के 4 सोमवार व्रत होंगे। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई और आखिरी सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा। इस बार सावन 59 दिनों का रहेगा।

सावन सोमवार की तिथियां

  • 10 जुलाई : सावन का पहला सोमवार
  • 17 जुलाई : सावन का दूसरा सोमवार
  • 24 जुलाई : सावन का तीसरा सोमवार
  • 31 जुलाई : सावन का चौथा सोमवार
  • 07 अगस्त : सावन का पांचवा सोमवार
  • 14 अगस्त : सावन का छठा सोमवार
  • 21 अगस्त : सावन का सातवां सोमवार
  • 28 अगस्त : सावन का आठवां सोमवार
ये भी पढ़ें- Sawan Somwar 2023 : सावन का दूसरा सोमवार आज, सोमवती अमावस्या पर बने 4 शुभ संयोग, मिलेगी शिव की कृपा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts