सतना स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन के आगे कूदे युवक को बचाया, ट्रेन रोककर इंजन के नीचे से निकाला

सतना स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन के आगे कूदे युवक को बचाया, ट्रेन रोककर इंजन के नीचे से निकाला
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सतना। गुरुवार सुबह सतना रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने अचानक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर हुई, जब श्रद्धा सेतु सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 22614) जबलपुर की ओर रवाना हो रही थी। युवक इंजन के नीचे आ गया, लेकिन ट्रेन ड्राइवर की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। युवक को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    ट्रेन के सामने लेट गया युवक

    दरअसल, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे श्रद्धा सेतु सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 1 पर खड़ी थी। जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तभी युवराज उर्फ दीपक वर्मन निवासी भुजवा मोहल्ला अचानक पटरियों पर आकर इंजन के नीचे लेट गया। ड्राइवर ने तत्काल ट्रेन रोक दी।

    Twitter Post

    रेलवे स्टाफ और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को इंजन के नीचे से बाहर निकाला। उसे प्रभारी आरक्षक सुधीर कुमार की निगरानी में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। युवक अर्ध बेहोशी की हालत में था और कुछ बोल पाने में सक्षम नहीं था।

    श्रद्धा सेतु सुपरफास्ट 10 मिनट लेट हुई

    परिजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार दीपक वर्मन की मानसिक स्थिति सही नहीं है और उसने पहले भी इस तरह का प्रयास किया था। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    युवक को बचाने की कोशिशों के चलते अयोध्या कैंट से रामेश्वरम जाने वाली श्रद्धा सेतु सुपरफास्ट एक्सप्रेस को करीब 10 मिनट तक सतना जंक्शन पर रोके रखा गया। इसके बाद ट्रेन सामान्य संचालन के लिए रवाना हो सकी।

    जांच में जुटी रेलवे सुरक्षा पुलिस

    रेल सुरक्षा बल (RPF) और स्टेशन प्रबंधन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है और पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी कर रही है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts